फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan speaks about his political experiences.

आजम बोले, बड़ी अहसान फरामोश होती है जनता

Fri, 23 Dec 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
azam khan speaks about his political experiences.
कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि जनता बड़ी ना-शुक्री (अहसान फरामोश) होती है। अतीत में उसने बेतहाशा विकास कार्य कराने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी तक को चुनाव में धूल चटा दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने हर गरीब आदमी तक खजाने की राहत पहुंचाई है। हालांकि, समय के साथ लोगों ने विकास कार्यों के महत्व को समझना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आजम ने कहा, मैं समाजवादी सोच के साथ नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से जुड़ा। जब पार्टी से मुझे निकाला गया, उसकी वजह भी आप सभी जानते हैं, लेकिन मैंने कभी किश्ती नहीं बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद थी कि नेताजी दुबारा आवाज देकर बुला लेंगे और ऐसा ही हुआ। आज दावे के साथ कह सकता हूं कि अखिलेश सरकार ने जितने विकास के काम कराए, उतने कामों के बारे में सोचने की हिम्मत तक दूसरे दलों के नेता नहीं कर सकते।

'बादशाह ने नोटों को रद्दी के टुकड़ों में बदल डाला'

azam khan speaks about his political experiences.

बादशाह (नरेंद्र मोदी) ने जनता के नोटों को रद्दी के टुकड़ों में बदल डाला। हर तरफ खौफ का माहौल है, पता नहीं कब घर में रखे गहनों की जांच का फरमान आ जाए। गज-दो गज मकान बढ़ा लिया तो उसे गिराए जाने का डर सता रहा है।

लोग वेनेजुएला की तरह नोटबंदी के फैसले के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं, तो मोदी को लग रहा है कि उनका फैसला सही है। आजम ने कहा, मैं लोगों से यह नहीं कह रहा कि कानून हाथ में लो, मगर अपना अधिकार तो हाथ में ले ही सकते हो। वक्त आने पर इनके खिलाफ फैसला ले सकते हो।

उन्होंने कहा कि जनता भी यह दुआ कर रही है कि अखिलेश यादव न सिर्फ इस कुर्सी पर लंबे समय तक रहें, बल्कि बड़ी कुर्सी (पीएम की कुर्सी) तक भी पहुंचे।

मोदी ने रिक्‍शे दिए, कर्ज चुकाने में गरीबों का सब बिक गया

azam khan speaks about his political experiences.

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 20 फीसदी सालाना लोन पर गरीबों को ई-रिक्शे बांटे। कर्ज चुकाने में रिक्शा लेने वालों का सबकुछ बिक गया।

उन्होंने गंगा और यमुना को गंदा कहने पर भी भाजपा वालों पर निशाना साधा। कहा, नदियां तो सभी मजहब मानने वालों के लिए पाक होती हैं, भाजपा वाले इन्हें धर्म विशेष से जोड़कर बेईमानी भरा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed