फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan slams giriraj singh

आजम बोले, गिरिराज के बयान ने BJP की खोली पोल

Fri, 16 May 2014 06:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 May 2014 06:55 AM IST
विज्ञापन
azam khan slams giriraj singh

नगर विकास मंत्री आजम खां ने बिहार की नवादा लोकसभा सीट से प्रत्याशी गिरिराज सिंह के बयान को राष्ट्रविरोधी और गैर इंसानी ठहराया है।

विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

साथ ही कहा कि लगता है कि भाजपा दशानन वाली सभ्यता को निभाते हुए ऐसे मौके पर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जब नई सरकार के बनने का इंतजार हो रहा है।

'भाजपा के फासिस्ट मंसूबों की खुली पोल'

azam khan slams giriraj singh

नरेंद्र मोदी की सत्ता में रुकावट पैदा करने वाली ताकतों को पाकिस्तान परस्त बताने और उनका मक्का-मदीना पाकिस्तान में होने संबंधी गिरिराज के बयान पर बुधवार को आजम खां ने तीखी प्रतिक्रिया जताई।

उन्होंने कहा कि ये बयान भाजपा के फासिस्ट मंसूबों की खुली अभिव्यक्ति हैं।

संविधान के अनुसार ऐसा बयान न सिर्फ असंवैधानिक, गैरकानूनी, मुजरिमाना और देश को खंडित करने वाला है बल्कि गैर इंसानी भी है।

ऐसा लगता है कि भाजपा गिरिराज सिंह से जानबूझ इलेक्शन के दौरान और अब सरकार बनने से पहले ऐसे बयान दिलवाकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर घेरा चुनाव आयोग को

azam khan slams giriraj singh

आजम ने मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो शख्स अपनी पार्टी के एक प्रत्याशी की जुबान पर लगाम नहीं लगा सकता, उससे देश के सेकुलर संविधान और तहजीब की रक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता अभी समाप्त नहीं हुई है न ही इलेक्शन कमीशन का नोटिफिकेशन अभी समाप्त हुआ है इसलिए गिरिराज के बयान और राजनीतिक गतिविधियां चुनाव आयोग के क्षेत्राधिकार से बाहर नहीं है।

इन हालात में गिरिराज के राष्ट्रविरोधी और खतरनाक बयान पर चुनाव आयोग की उदासीनता कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

क्या था भाजपा नेता गिरिराज का बयान

azam khan slams giriraj singh

बिहार की नवादा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज ने कहा, ‘आतंकवाद का मुद्दा एक देश से जुड़ा हुआ है न कि समुदाय से, आखिर क्यों सेक्युलर नेता उस समय चुप रहते हैं जब आतंकवाद के मामले में एक खास समुदाय का व्यक्ति गिरफ्तार होता है।’

उनका कहना था, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उस समुदाय के सभी लोग आतंकी हैं, लेकिन जो भी पकड़ा जा रहा है, वह उसी समुदाय से है।

यह मानसिकता देश के लिए बेहद खतरनाक है। यह छद्म धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीयता का आदर्श उदाहरण है। ये लोग वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed