फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan return from foreing trip, amger on media

आजम बोले, मुसलमानों पर रहम कीजिए

Wed, 22 Jan 2014 12:59 PM IST
अखिलेश वाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
azam khan return from foreing trip, amger on media

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां ने कहा कि मीडिया मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों और गरीब मुसलमानों पर रहम करे।

विज्ञापन


उन्हें अपनी टीआरपी बढ़ाने का जरिया न बनाए। विदेश दौरे से मंगलवार को लौटे आजम यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ मीडिया ग्रुप गुजरात दंगों के सूत्रधार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को माहौल बनाने के लिए हमारे पीछे पड़ गए।

इसीलिए मंत्रियों व विधायकों के राष्ट्रमंडल देशों के स्टडी टूर को अनावश्यक तूल दिया गया। आजम ने कहा कि मीडिया नेताओं और राजनीतिक व्यवस्था के प्रति नफरत पैदा कर अराजकता का माहौल बनाना चाहता है।
विज्ञापन


आपसी विरोध और अपने राजनीतिक फायदे के लिए अनेक राजनीतिक दल भी इस साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। मीडिया को आजादी के नाम पर आतंक फैलाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों को सोचना होगा कि वे देश के संविधान के अनुसार चलेंगे या फिर कुछ मीडिया ग्रुप और उनके बनाए एजेंडे पर।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रमंडल देशों की यात्रा पर गए विधायकों और मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर मीडिया ने इस तरह का माहौल बनाया।

एक मीडिया हाउस ने राजनीतिक दलों से इस दौरे पर प्रतिक्रिया दिलवाने में यहां तक कह डाला, ‘नेताओं के कंठ को क्या लकवा मार गया है।

गोया जनता से चुने हुए इन नुमाइंदों ने देश के साथ बहुत बड़ा अपराध कर डाला है। आजम ने कहा कि वे पहली बार इस तरह के दौरे पर नहीं गए थे।

पहले भी कई बार इस तरह के दौरों पर लोग जा चुके हैं। केशरीनाथ त्रिपाठी जब विधानसभा अध्यक्ष थे तब तो लगभग हर साल इस तरह के दौरे होते थे, पर इस बार मीडिया से यह मालूम हुआ कि ऐसे दौरे अपराध हैं।

कपड़े उतारने की हद तक चला गया मीडिया
आजम ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के कपड़े उतारने की हद तक चला गया। भूल गया कि प्रतिनिधिमंडल में महिला प्रतिनिधि भी हैं।

इसलिए कम से कम ‘अय्याशी’ जैसे शब्द न लिखे जाएं। जिस तरह की खबरें दिखाई और छापी गईं, उसके बाद तो ये लग रहा है कि क्यों न हमारा देश राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र संघ से अपनी सदस्यता वापस ले ले।

ऐसा बर्ताव जैसे हम देशद्रोही हों : आजम ने कहा कि नेताओं को जिस प्रकार 24 घंटे निगरानी में रखकर और उनकी हर छोटी-बड़ी बात को तोड़-मरोड़ कर सस्ती टीआरपी बटोरी जा रही है।


राजनेताओं को देश की सभी समस्याओं का कारण बताया जा रहा है। विदेश में हमारे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का जिस तरह पीछा किया गया।

उससे कई बार मन में यह सवाल उठा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि देशद्र्रोही हो।

पीड़ितों की मदद के अलावा और भी कई काम हैं
मो. आजम खां ने कहा कि जो लोग इस दौरे की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें मुजफ्फरनगर में गरीब मुसलमानों के लिए किए गए एक-दो काम भी बता देना चाहिए।

दिखाया गया कि आजम को विदेश जाने की फुरसत मिल गई लेकिन मुजफ्फरनगर जाने की नहीं। इस पर इतना ही कहूंगा कि मुजफ्फरनगर मामले पर सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से सात नोटिस मिल चुके हैं।


मुजफ्फरनगर तो मीडिया के इस डर से नहीं गया कि बिना गए आजम को दंगे का मुख्य षड्यंत्रकारी प्रचारित कर दिया गया तो जाने पर न जाने कौन सी कहानी बन जाए।

वैसे मुजफ्फरनगर के एक-एक गरीब मुसलमान के दिल में आजम हैं और आजम के दिल में ये गरीब मुसलमान। उत्तर प्रदेश 21 करोड़ की आबादी वाला राज्य है। इसलिए एक साथ कई काम होते रहेंगे।

पीड़ितों की पीड़ा दूर करने का भी काम होगा और संसदीय परंपराएं समझने और अन्य कामों से विदेश यात्राएं भी होंगी। सिर्फ एक काम को लेकर नहीं बैठा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed