अब नरेंद्र मोदी का हर सपना पूरा करेंगे आजम खां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि गंगा को साफ करने के लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गंगा की सफाई के लिए जनता से वादा किया है।
आजम ने कहा कि हमारा वादा है कि गंगा का पानी शुद्ध करेंगे। इसमें गिरने वाले प्रदूषित उत्प्रवाह पर रोक लगाई जा रही है। बहुत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं।
भाजपा के सतीश महाना के सवाल के जवाब में आजम ने बताया कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों यमुना व गोमती आदि के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए गंगा कार्य योजना तथा एनजीआरबीए द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत कार्ययोजना बनाई गई है।
इसके अंतर्गत गंगा के किनारे 26 और इसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित दो नगरों को चिह्नित किया गया है। वर्तमान में इलाहाबाद की छह, वाराणसी की दो, बिठूर (कानपुर), कन्नौज, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, अनूपशहर व नरौरा की कुल 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इनकी लागत 2256 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इलाहाबाद की एक, कानपुर की चार तथा वाराणसी की दो परियोजनाएं केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई हैं।
अर्द्घ कुंभ में नहीं हुई जल प्रदूषण की चर्चा
महाना और सुरेश राणा के अनुपूरक सवालों के जवाब में आजम ने कानपुर में योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा देते हुए कहा, प्रदूषित जल को लेकर सरकार चिंतित है। अच्छा पानी देने की कोशिश हो रही है। बहुत बड़ा प्रदेश है। सांस्कृतिक, धार्मिक व सामाजिक मान्यताएं हैं। बहुत सी समस्याएं हैं।
हाल ही केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हलफनामा दायर किया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की कि ऐसे तो 200 साल में सफाई नहीं हो पाएगी। अर्धकुंभ में कुछ प्रदूषण कम किया जिसकी बहुत चर्चा नहीं हुई। महाकुंभ में एक बूंद प्रदूषित पानी नहीं आने दिया।
प्रस्ताव लाइए कि गंगा रामपुर से होकर निकले...
सतीश महाना के सवाल का जवाब देते हुए आजम बोले, कानपुर से गंगा हट जाती तो मेरा बड़ा काम हो जाता। उनका आशय महाना द्वारा इस मामले को लेकर लगातार पूछे जाने वाले सवालों से था। बोले, गंगा किसी और शहर से गुजरती तो अच्छा रहता।
अनुपूरक सवाल पूछने खड़े हुए महाना ने कहा, कानपुर से गंगा के गुजरने पर मंत्री को काफी चिंता है। प्रस्ताव लाइए कि गंगा रामपुर से होकर निकले। इस पर सदस्यों की हंसी फूट पड़ी।