{"_id":"5fb9fa7a24abfc7d66195bb4","slug":"azam-khan-may-face-more-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकती हैं आजम की मुश्किलें, वक्फ बोर्ड घोटाले में सपा सांसद तक पहुंचेगी सीबीआई जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ सकती हैं आजम की मुश्किलें, वक्फ बोर्ड घोटाले में सपा सांसद तक पहुंचेगी सीबीआई जांच की आंच
Sun, 22 Nov 2020 11:13 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता और रामपुर से सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वक्फ की संपत्तियों में हेराफेरी को लेकर रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज मुकदमे को भी सीबीआई अपने हाथ में ले सकती है।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी जमीर नकवी की शिकायत पर पिछले साल आजम खां, पत्नी तजीन फात्मा, बेटा अब्दुल्लाह खान, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारुकी के अलावा वक्फ बोर्ड के चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जमीर नकवी ने आरोप लगाया था कि दोनों वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों से मिलीभगत कर शत्रु संपत्ति को पहले वक्फ बोर्ड की संपत्ति में दर्ज किया गया और फिर उस संपत्ति को आजम ने अपने हिसाब से इस्तेमाल किया। अब इस मामले में सीबीआई दस्तावेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जब हेराफेरी की गई, उस समय आजम खां सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और वक्फ विभाग भी उन्हीं के पास था। वहीं, प्रयागराज और लखनऊ में दर्ज जिन एफआईआर की जांच सीबीआई कर रही है, उस दौरान भी आजम ही वक्फ मंत्री थे।