{"_id":"5c1babf3bdec2257162fa14b","slug":"azam-khan-made-two-birth-certificate-of-his-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम पर लगा बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, एक लखनऊ व दूसरा रामपुर से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम पर लगा बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, एक लखनऊ व दूसरा रामपुर से जारी
Thu, 20 Dec 2018 08:19 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना ने पूर्व मंत्री आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पर अपने विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर प्रमाण पत्रों के सहारे विभिन्न फायदे लेने की शिकायत की, जिस पर एसपी रामपुर को जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम खान मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी से विधायक हैं।
विज्ञापन
आकाश सक्सेना ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से कहा कि अब्दुल्ला आजम खान का एक जन्म प्रमाण पत्र 28 जून 2012 को रामपुर की नगर पालिका परिषद से लिया गया है।
विज्ञापन
ये प्रमाण पत्र मो. आजम खान और उनकी पत्नी के शपथ पत्र के आधार पर जारी किया गया है। इसमें अब्दुल्ला आजम खान का जन्म स्थान रामपुर दर्शाया गया है। वहीं, दूसरा 21 जनवरी 2015 को लखनऊ नगर निगम से बना है। ये क्वीन मेरी अस्पताल के डुप्लीकेट जन्म प्रमाण पत्र के आधार जारी किया गया है। इसमें अब्दुल्ला का जन्म स्थान लखनऊ दर्शाया गया है।
आकाश का आरोप है कि रामपुर नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाण पत्र का पासपोर्ट में गलत उपयोग करके विदेश यात्राएं की गईं, जबकि लखनऊ नगर निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र का सरकारी दस्तावेजों और जौहर विश्वविद्यालय की विभिन्न मान्यताओं में उपयोग किया गया।
उन्होंने प्रमुख सचिव गृह को आरोपों से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि आजम खान ने मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट को भी गुमराह करने का अरोप लगाया है।