फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan is disappointed with state govt

जेब में इस्तीफा लेकर घूम रहे आजम खां

Tue, 12 Aug 2014 04:27 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2014 04:27 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan is disappointed with state govt

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद को सरकार का समर्थन मिलने से नाराज चल रहे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां अपने जिले के चर्चित एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के निलंबन के कारण और भी ज्यादा खफा बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सियासी गलियारों में चर्चा है कि कल्बे जव्वाद और अमर सिंह की सपा नेतृत्व से बढ़ती नजदीकियों को लेकर खां अपने शुभचिंतकों से विचार-विमर्श में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय के एनेक्सी से लेकर विधानभवन और बापूभवन तक आजम खां की नाराजगी चर्चा का विषय रही।

जया प्रदा के वाहन से उतारी लालबत्ती

Azam Khan is disappointed with state govt

इसके मुताबिक शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद को सरकार का खुला समर्थन मिलने से नाराज चल रहे आजम रामपुर के एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के निलंबन से और भी ज्यादा खफा हो गए हैं।

बताया जाता है कि कौशलेंद्र ने ही रामपुर की तत्कालीन सांसद जयाप्रदा के वाहन से लालबत्ती उतारी थी। तब जयाप्रदा ने आरोप लगाया था कि कौशलेंद्र ने आजम खां के निर्देश पर यह कार्रवाई की थी।

इधर जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन मौके पर अमर सिंह ने सपा मुखिया व मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया तो आजम उस समारोह में शामिल नहीं हुए।

इस कार्यक्रम के अगले ही दिन रामपुर में एक पिकप वाहन में एक टैंकर की टक्कर से बच्चों की मौत मामले में कौशलेंद्र को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई को सरकार की ओर से आजम को एक और संदेश देने के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।

किया नाराजगी का इजहार

Azam Khan is disappointed with state govt

चर्चा है कि बच्चों की मौत की वजह से आजम खुलकर कौशलेंद्र के पक्ष में अपनी नाराजगी नहीं जता पा रहे हैं, पर अपनों के बीच उन्होंने इस नाराजगी का इजहार कर दिया है।

आजम के करीबी यहां तक चर्चा करते घूम रहे हैं कि यदि कल्बे जव्वाद व कौशलेंद्र के प्रकरण में सरकार ने अपना स्टैंड नहीं बदला तो आजम कड़े कदम भी उठा सकते हैं।

कौम के सम्मान व प्रतिष्ठा के सामने उनके लिए कुर्सी कोई मायने नहीं रखती। आजम इस्तीफा हमेशा अपनी जेब में रखते हैं। फिलहाल वे कुछ दिन सरकार के स्टैंड का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed