फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan_image makeover_press conference

आप जैसा दिखाते हैं, वैसा हूं नहीं: आजम

Wed, 13 Nov 2013 03:19 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
azam khan_image makeover_press conference

अक्सर विवादों में रहने के बावजूद आजम खां, कभी सफाई नहीं देते। पहली दफा उन्होंने अपने रवैये पर सफाई दी है।

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भर के निकाय अध्यक्षों के सम्मेलन में पहले तो आजम का गुस्सा पत्रकारों पर फूटा और उन्होंने सभी पत्रकारों को कार्यक्रम से बाहर निकलवा दिया।


उसके बाद आजम को अपनी गलती का असहास हुआ, तो सबको कार्यक्रम में वापस बुला लिया। इतना ही नहीं, आजम ने इस बार सफाई भी दी।

पढ़ें: आज लौट सकती है आजम के दफ्तर की रौनक
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आप लोग मुझे जैसा दिखाते हैं, मैं वैसा हूं नहीं।' आजम ने पूरे कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश की।

माना जा रहा है कि इस एक सफाई के जरिए आजम ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से भी निजात पाने की कोशिश की है।

पढ़िए: अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम


इसके पहले, काफी दिनों से आजम विवादों के घेरे में थे। कभी मुलायम से नाराजगी के चलते वो सुर्खियों में रहे, तो कभी मुजफ्फनगर दंगों को लेकर। हाल ही में उन्होंने अपने सभी निजी सहायकों को डांटा-फटकारा था, जिसके चलते उनके सभी सचिवों ने उनका साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह बवाल थमा नहीं था कि बुधवार को आजम ने पहले तो मीडियाकर्मियों को नाराज किया और फिर उन्हें अपने रवैये पर सफाई भी दी।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed