फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam khan had been threatened from America.

अमेरिका से मिली आजम को मारने की धमकी!

Tue, 23 Dec 2014 04:26 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Dec 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
Azam khan had been threatened from America.

नगर विकास मंत्री आजम खां को अप्रैल में जान से मारने की धमकी वाला फोन अमेरिका से आया था। साइबर सेल की जांच में इसका खुलासा होने के बाद क्राइम ब्रांच अमेरिका में आरोपी का पता ढूंढने में जुट गई है।

विज्ञापन


एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टल एड्रेस का पता चलते ही आरोपी को रेड कॉर्नर नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए सीबीआई के जरिये इंटरपोल से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के निजी सचिव तनवीर अहमद सिद्दीकी ने 19 अप्रैल को हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि नगर विकास मंत्री के निजी सचिव सिद्दीकी के मोबाइल फोन पर +3444 नंबर से किसी ने फोन कर गाली-गलौज करने के साथ ही आजम खां को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई रिपोर्ट

Azam khan had been threatened from America.

इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर सेल की छानबीन में नंबर अमेरिका का पाया गया है जिसकी रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को दे दी गई है।

एएसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी का पता लग चुका है लेकिन उसका पोस्टल एड्रेस कन्फर्म नहीं हो पाया है। इसके लिए अमेरिका के जिस व्यक्ति का नाम और पता मिला है, ईमेल भेजकर उसका सत्यापन किया जाएगा।

जवाब आने के बाद उसी पते पर रेड कॉर्नर नोटिस भेजा जाएगा। एएसपी ने बताया कि इससे आगे की कार्रवाई इंटरपोल करेगी।

सरकार के जरिये सीबीआई तक जाएगा पत्र

Azam khan had been threatened from America.

उन्होंने कहा कि आईजी जोन के जरिये डीजीपी को एक पत्र भेजा जाएगा। यह पत्र केंद्र सरकार के जरिये सीबीआई तक जाएगा।

चूंकि, भारत में इंटरपोल से संपर्क करने के लिए सीबीआई ही नोडल एजेंसी है इसलिए आरोपी के प्रत्यर्पण की कार्रवाई सीबीआई ही करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed