फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam khan gives broom and pen in gift

आजम ने क्यों दी 'झाड़ू',‘आप’ में तो नहीं जा रहे!

Sun, 29 Mar 2015 03:18 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
Azam khan gives broom and pen in gift

नगर विकास और संसदीय कार्यमंत्री आजम खां का विधायकों, मंत्रियों को दिया गया गिफ्ट पूरे प्रदेश में चर्चा में है। विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन उन्होंने सभी विधायकों को तोहफे के रूप में एक शानदार बैग, झाड़ू, पेन और एक खत भेजा है। झाड़ू के साथ दिए गए अजीबो-गरीब तोहफे के सियासी लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

विज्ञापन


विधानमंडल का सत्र 18 फरवरी से 26 मार्च तक चला। आखिरी दिन आजम खां की तरफ से विधायकों को गिफ्ट के रूप में एक बैग दिया गया है। कुछ विधायकों को यह बैग 26 मार्च को ही मिल गया, जबकि अधिकांश को 27 मार्च और कई को 28 मार्च को मिला।
विज्ञापन


विधायकों ने बैग खोला तो सरकार का तोहफा देखकर चौंक गए। चौंकना स्वाभाविक भी था। अमेरिकन टूरिस्टर स्ट्रॉली बैग में तोहफे के रूप में  झाड़ू, पेन और आजम खां की एक चिट्ठी जो मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोहफे के साथ आजम ने भेजी ये चिट्ठी

Azam khan gives broom and pen in gift

चिट्ठी में आजम खां ने विधायकों से कहा है, मुझे आपने देखा भी है, परखा भी है। मैं वो नहीं हूं जो फिजाएं कहती हैं, मैं तो वो हूं जो आपका धड़कता हुआ दिल कहता है। मुझे मालूम है, आप सच्चे हैं और सच की परख आपको खूब है।

उन्होंने खत में तीन शेर भी लिखे हैं।संसदीय कार्यमंत्री के इस खत की शनिवार को प्रदेश की सियासत में खूब चर्चा रही। विधायक और मंत्री एक-दूसरे को फोन करके पूछते रहे कि उन्हें आजम खां की झाड़ू मिली या नहीं ?

कुछ विधायकों और मंत्रियों को लगा कि कहीं चुनिंदा लोगों को ही ‘झाड़ू’ तो नहीं दी गई है। बाद में पता लगा कि झाड़ू वाला तोहफा सभी विधायकों को भेजा गया है।

सत्ता पक्ष के एक विधायक का कहना है कि देश में कुछ महीनों में झाड़ू बड़ी चर्चा में रही है। राजनीति, कला, फिल्म, साहित्य, खेल समेत सभी क्षेत्रों के वीआईपी के हाथों में झाड़ू आई।

उन्होंने मोदी के सफाई अभियान में झाड़ू चलाई। खुद मोदी ने दिल्ली में झाड़ू चलाई। विधानसभा चुनाव आए तो दिल्ली की जनता ने भाजपा पर ही झाड़ू चलाकर ‘आप’ की सरकार बना दी। अब आजम खां ने विधायकों अपने तोहफे के जरिये अपने साथ ही झाड़ू को चर्चा में ला दिया।

आजम खां को सुर्खियों में रहने का शौक है

Azam khan gives broom and pen in gift

आपके समक्ष दो उपहार (झाड़ू व पेन) और हैं। तय कर लें, इनमें से कौन सा उपहार समाज के कोढ़ को दूर सकता है और कौन आपको याद दिलाता है कि फकत नारे बीमार समाज का इलाज नहीं कर सकते। आजम खां, विधायकों को भेजे गए खत में।

प्रतिपक्ष के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खां को सुर्खियो में रहने का शौक है। जहां तक झाड़ू व कलम की बात है, इसमें कोई दो राय नहीं कि उन्होंने विशेष प्रकार से अपने मन की बात सार्वजनिक करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का जो नाटक किया था, यह उस पर व्यंग्य है। आजम ने बड़ी चालाकी से मोदी पर तंज कसा है।

वहीं कांग्रेस के विधायक नदीम जावेद का कहना है कि आजम का गिफ्ट सपा और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत का साफ संकेत है। झाड़ू और कलम उन्होंने अटैची में रखकर दिए हैं ताकि किसी को पता न लग सके। सपा-भाजपा का गठबंधन भी ऐसा ही है जो पर्दे के पीछे है।

‘आप’ में तो नहीं जा रहे आजम

Azam khan gives broom and pen in gift

रालोद के विधायक वीरपाल राठी का कहना है कि झाड़ू का गिफ्ट मिला तो अचरज हुआ। मोदी ने लोगों ने हाथ में झाड़ू दी है तो आजम खां ने विधायकों के हाथ में झाड़ू थमा दी। लगता है कि मोदी किसानों और देश की जनता पर और आजम खां सपा सरकार पर झाड़ू फेरना चाहते हैं। विपक्ष में हाथ में यह झाड़ू सरकार की गंदगी साफ करने के काम आएगी।

चूंकि गिफ्ट आजम खां ने दिया है इसलिए सपा विधायकों और मंत्रियों ने इसमें शामिल झाड़ू पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि वे इसे मोदी के सफाई अभियान पर तेज के तौर पर देख रहे हैं।

उनका कहना है कि आजम ने विधायकों के सामने झाड़ू और कलम का विकल्प दिया है। उन्होंने विधायकों से उनमें से एक को चुनने का हक दिया है। हालांकि सपा के एक विधायक  ने चुस्की ली, कहीं आजम साहब आम आदमी पाटी (आप) में तो नहीं जा रहे ? वह सरकार पर भी झाड़ू चला सकते हैं और विपक्षी दलों पर भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed