{"_id":"b066592531c59cf3c83f952085a6db35","slug":"azam-khan-give-answer-of-madani-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूद मदनी के बयान पर कुछ यूं बरसे आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूद मदनी के बयान पर कुछ यूं बरसे आजम खां
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 18 Nov 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
जमीयत-उल उलेमा के मौलाना महमूद मदनी ने पेरिस हमले पर आजम खां के दिए गए बयान की निंदा की थी। साथ ही मदनी ने भाजपा की तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि दुनिया में मुसलमानों के रहने के लिए भारत ही सबसे अच्छा देश है।
विज्ञापन
महमूद मदनी के इस बयान के जवाब में आजम खां ने कहा कि दीनी लोग दीन के बारे में ही बात करें तो अच्छा है। आजम ने मदनी को ये भी नसीहत दी है कि जब हम उनके काम में टांग नहीं अड़ाते तो उन्हे भी ऐसा नहीं करना चाहिए। आजम ने कहा कि मदनी भी बीजेपी और कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
अलीगढ में सांप्रदायिक झगडे़ के बारे में आजम ने कहा कि मारे गए गौरव का मुआवजा बढाया जाएगा। आजम खां ने ये भी कहा कि दादरी कांड से इसकी तुलना करना गलत है।
विज्ञापन