फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan disappointed with ec

नर्म पड़े आजम, बोले जुबां बंदी का दौर

Sun, 27 Apr 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
azam khan disappointed with ec

कभी चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी देने वाले आजम खां के तेवर अब नर्म पड़ रहे हैं। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'यह जुबां बंदी का दौर है।'

विज्ञापन


खां ने यह बात हज कुर्रा में शनिवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, ‘कुछ बोलना नहीं चाहता, क्योंकि इस वक्त क्रिमिनल व सांप्रदायिक ताकतों की चल रही है। इससे सेक्युलर ताकतों का काफी नुकसान हुआ है।’
विज्ञापन


वहीं दो लोगों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के सवाल पर आजम ने कहा कि दूसरे साहब जो क्रिमिनल हैं, उनसे मेरी तुलना न की जाए।

मेरी साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रहे प्रचार को लेकर भी अफसोस जताया।

माफी के लिए नहीं कहा

azam khan disappointed with ec

चुनाव आयोग के रूख से आजम खां निराश जरूर दिखे लेकिन उन्होने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह आयोग से माफी मागेंगे या नहीं।

गौरतलब है कि आजम ने आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की भी धमकी दी थी वहीं उनके साथ ही प्रतिबंध का सामना करने वाले आमित शाह को आयोग ने माफी मांग लेने के कारण राहत प्रदान की थी।

आजम ने कारगिल युद्घ पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद प्रदेश भर से उस पर प्रतिक्रिया आने लगी थीं।

आजम के बयान पर कारगिल युद्घ में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लोगों उनके बयान पर निराशा जाहिर की थी।

कारगिल युद्घ के बारे में था बयान

azam khan disappointed with ec

आजम खां ने बयान दिया था कि भारत की कारगिल जीत मुस्लिम सैनिकों की बहादुरी के कारण संभव हो पाई थी।

जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने आजम पर चुनावी सभा और रैलियां करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आजम खां के साथ अमित शाह की भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन आयोग ने शाह को राहत देते हुए उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।

उन पर 11 अप्रैल को रैली और रोड शो करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed