फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan did not attend national level meeting in agra

नहीं पहुंचे सपा के 'आजम', पर कार्यकारिणी बैठक जारी

Thu, 12 Sep 2013 02:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
azam khan did not attend national level meeting in agra

दंगों की आग के बीच आगरा में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।

विज्ञापन


ताजा मिल रही सूचना के मुताबिक इसमें सपा के कई कद्दावार नेता आए शामिल हुए हैं।

हालांकि, लगातार सुर्खियों में रहने वाले आजम खां इस अहम बैठक से नदारद हैं। बताया जा रहा है कि वो राजधानी लखनऊ में ही बने हुए हैं।

दो दिन तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की पिछले पांच दिनों से तैयारियां चल रही थीं और बहुत पहले से ही होटल बुक करा लिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि सभी नेताओं को लग्जरी सुविधा मुहैया कराई गई है।


उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में सपा दूसरे राज्यों में प्रत्याशी उतारने के बारे में भी चर्चा कर सकती है। इसके अलावा सामाजिक प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


बैठक में मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सांप्रादायिक ताकतों से लड़ने के लिए तैयार है और सरकार इससे पूरी तरह निपटने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed