फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan deal with congress

आतंकी मामले वापसी पर आजम ने खेला दांव

Fri, 13 Dec 2013 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
azam khan deal with congress

आतंकवाद के आरोपियों के मुकदमे वापस लेने के प्रदेश सरकार के आदेश पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के फैसले पर सपा ने कांग्रेस और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


सपा महासचिव और नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि आतंकवाद के आरोप में जेलों में बंद बेकसूर मुस्लिम नौजवानों की रिहाई के लिए सपा सरकार केंद्र से गुजारिश करेगी।
विज्ञापन


आजम ने कहा, सरकार परीक्षण करेगी कि किन कारणों से हाईकोर्ट ने मुस्लिम युवाओं की रिहाई के प्रदेश सरकार का आदेश खारिज किया। मुकदमे वापसी का कानून केंद्रीय कानून है। इसमें केंद्र सरकार ही निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस निर्दोष मुस्लिम युवकों को रिहा कराने के बारे में गंभीरता से सोचे। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का संकेत भी दिया। कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि खाद्य सुरक्षा बिल ज्यादा जरूरी है या जिंदगी की सुरक्षा।

पढ़ें-आतंकी मामले वापसी का यूपी सरकार को हक नहीं: HC


उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों की बेहतरी की कई योजनाओं के लिए धन का आवंटन किया लेकिन लोगों तक एक भी पैसा नहीं पहुंचा। ज्यादातर धनराशि भेजी ही नहीं गई।

मुसलमान शिक्षा से वंचित हैं। लोग चाहते हैं वह मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय जैसा इदारा शुरू करें तो कुछ सियासी दल निहित स्वार्थ के चलते विरोध करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed