फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan comments on Modi's personal life.

आजम ने प्रधानमंत्री मोदी की मां व पत्नी पर दिया बयान

Tue, 13 Oct 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan comments on Modi's personal life.

कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां ने कहा कि गोरक्षा की बात करने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम खुद गोमांस खाते हैं। चाहे तो डीएनए टेस्ट करा लें। बेगुनाह मुसलमान मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा बताए आखिर कब तक मुसलमानों पर जुल्म होता रहेगा। बिहार चुनाव में बीजेपी का हश्र दिल्ली जैसा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। यहां तक की पीएम मोदी की निजी जिंदगी को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


वह सोमवार को महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। बीफ पर मचे बवाल पर आजम खां ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि हलवाई अपनी मिठाई न खाए, चायवाला अपनी चाय न पीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांस न खाएं तो पैदा होगा अनाज का संकट

Azam Khan comments on Modi's personal life.

ऐसे ही मीट कारोबारी रहे संगीत सोम भी गोमांस न खाते हो, ये नहीं हो सकता है। वह खुद गोमांस खाते हैं। डीएनए टेस्ट कराए लें दूध का दूध, पानी पानी सामने आ जाएगा।

देश का मुसलमान मांस खाना बंद करे तो अनाज का संकट पैदा हो जाएगा। मुसलमानों पर ज्यादती हो रही है। भाजपा बताए बेगुनाह मुसलमान कब जुल्म सहता रहेगा। देश तरक्की करने के बजाए पीछे जा रहा है।

उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति मां-बीवी को अपने साथ नहीं रख सकता वह हिंदुस्तान के आवाम का क्या ख्याल रखेगा। बिहार चुनाव में भाजपा का हश्र दिल्ली जैसा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed