फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan comments on BJP MP Sakshi Maharaj.

आजम ने साक्षी के 'सिंगल' स्टेटस पर दिया बयान

Fri, 09 Jan 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan comments on BJP MP Sakshi Maharaj.

यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बादशाह ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। सरकार बनने के सात माह बाद भी काला धन वापस नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है, वहीं उन्होंने उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के सिंगल स्टेटस पर भी बयान दिया।

विज्ञापन


रामपुर के पनवड़िया स्थित चमरौवा विकास खंड कार्यालय में आयोजित कंबल वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि जनता को अपने सांसद नैपाल सिंह से यह पूछना चाहिए कि काला धन वापस कब लाओगे। बादशाह ने 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया था, लेकिन यह वादा भी झूठा निकला।
विज्ञापन


उन्होंने साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि साक्षी महाराज चार बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि वो खुद अविवाहित हैं। आजम ने यहां सात सौ लोगों को कंबल भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम, एसपी, सीडीओ, नसीर अहमद खां, अब्दुल सलाम, जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सलीम कासिम, ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर, रविंद्र कौर, मशकूर अहमद मुन्ना, शादाब मशकूर, अर्चना गंगवार, ओमेंद्र सिंह चौहान, प्रेमपाल सैनी, अमरपाल यादव, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे।

साक्षी के इस बयान पर मचा था बवाल

Azam Khan comments on BJP MP Sakshi Maharaj.

साक्षी महाराज ने मेरठ में एक सभा के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा था कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।

मेरठ में आयोजित संत समागम महोत्सव में बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, उनमें से एक सीमा पर भेज दें और एक हम संतों को दे दें।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि भारत में 4 पत्नी और 40 बच्चे पैदा करने की प्रणाली नहीं है। ऐसे में हिंदू महिलाओं को कम से कम 4 बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए।

इस मौके पर साक्षी महाराज ने धर्मांतरण के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि धर्मांतरण के लिए अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने 'घर वापसी' और धर्मांतरण को अलग-अलग बताया।

उन्होंने ये कहते हुए चौंका दिया कि जल्द ही केंद्र सरकार इस मुद्दे पर एक कानून ला सकती है, जिसमें गो-वध और धर्मांतरण के दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed