{"_id":"5a59b7ca8ed44f126ca7feb716f7562b","slug":"azam-khan-azamgarh-rally-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राहुल पर बरसे सपा के 'आजम', बुलाया शहजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राहुल पर बरसे सपा के 'आजम', बुलाया शहजादा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार के ताकतवर मंत्री आजम खां ने फिर कहा है कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी को मुज्जफरनगर दंगा पीडि़त युवकों के आईएसआई कनेक्शन पर दिए बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
आजम ने धर्म के आधार पर देश को बांटने की साजिश करने को भी गलत ठहराया।
उन्होंने कहा, देश रहेगा तो धर्म रहेगा। आजम नरेन्द्र मोदी का नाम लेने से तो बचे, लेकिन उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने साजिश कर यूपी में दंगे करवाए।
विज्ञापन
पढ़ें-'सपा की नीतियां संभाल सकती है देश'
विज्ञापन
आजमगढ़ में सपा की लोक सभा चुनाव लिए आयोजित 'देश बचाओ, देश बनाओ' पहली रैली में बोलते हुए आजम खां ने मुलायम सिंह यादव को मुल्क का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मुलायम देश की धरोहर हैं।
आजम ने यह भी कहा कि आजमगढ़ की इस ऐतिहासिक रैली पर दुनिया की नजरें लगी हैं।
आजम खां से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी गांव-किसानों और गरीबों को नहीं समझ सकती। देश में समाजवादी सरकार बनाने पर ही इन लोगों का भला होगा।
और खबरों के लिए यहां आएं....