फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan attacks at Prime minister Modi.

मुस्लिम युवाओं के हाथों में झाड़ू पकड़ाना चाहते हैं मोदी : आजम

Wed, 10 Aug 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Aug 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
 azam khan attacks at Prime minister Modi.
मोहम्मद आजम खां - फोटो : amar ujala

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने कहा कि मोदी सरकार मुस्लिम युवाओं से तालीम का हक छीनकर उन्हें झाड़ू पकड़ाने की साजिश कर रही है।

विज्ञापन


जामिया मिलिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का‘अल्पसंख्यक’ का दर्जा छीनने का प्रयास इसी साजिश का नतीजा है। उन्होंने ‘मुझे गोली मार दो...’ कहकर साबित कर दिया कि वह दुनिया में अब तक के सबसे कमजोर बादशाह हैं।
विज्ञापन


आजम बुधवार को सरोजनी नगर स्थित हज हाउस से हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करते वक्त बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, दादरी और गोधरा कांड को मुसलमान कभी नहीं भूल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगले साल अवाम को बड़ा फैसला लेना है। बाबरी मस्जिद की जगह शौचालय बनवाने की बात करने वाले सियासतदां भी आपके बीच आएंगे। इसलिए नहीं भूलें कि ऊंची कुर्सी पर बैठने वाले ही आपके बच्चों का भविष्य तय करते हैं। मुसलमानों को अपने बेहतर भविष्य के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का साथ देना चाहिए।

भाजपा शासित राज्यों में खौफ में जी रहे हैं अल्पसंख्यक

 azam khan attacks at Prime minister Modi.

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तमाम सूबों में अल्पसंख्यक खौफ में जी रहे हैं। उन्हें पिल्ला-कुत्ता कहा जा रहा है। हरामजादे का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। हम जैसी हुकूमत चुनते हैं, उसी से हालात तय होते हैं। यह तय होता है कि जेब में पैसे हैं या नहीं। धर्म और जाति से कुछ तय नहीं होता। तय सिर्फ इससे होता है कि चुनाव के वक्त हमने कैसी फसल बोई है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवा चार साल के कार्यकाल में उन पर कोई दाग नहीं लगा। हुकूमत ने किसी के घर में आग नहीं लगवाई, अस्मतें नहीं लुटवाईं। रोजगार, सड़क और पुल देने का भरसक प्रयास किया। शहरों में रहने वालों के लिए पार्क बनवाए।

...तो कुदरती निजाम करेगा इंसाफ
आजम ने कहा, आज उस कौम को आतंकवाद के नाम पर बदनाम किया जा रहा है, जिसका मजहब कहता है कि पड़ोसी अगर भूखा है तो तुम्हारी दुआ कुबूल नहीं होगी।

उन्होंने गुजरात और उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को मुसलमानों पर हुए अत्याचार से जोड़ा। कहा, जब-जब दंगे-फसाद होंगे, पर्यावरण को नुकसान होगा तो कुदरती निजाम इंसाफ करेगा।

कश्मीर में हो रही कार्रवाई गलत

 azam khan attacks at Prime minister Modi.

आजम ने कहा कि कश्मीर में भी जिन्हें रबर की गोली से रोका जा सकता था, उनके भेजे में गोली उतारी जा रही है। कश्मीरियों को हिंदुस्तान के साथ रहने के फैसले की सजा दी जा रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे गुमान है कि देश को उन्होंने आजाद कराया, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्हीं की वजह से मुल्क का बंटवारा भी हुआ। आजम ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की सरकार बनी होती तो यूपी में भी फासिस्ट ताकतों ने कत्लेआम मचा दिया होता।

हज हाउस में चलेंगे निशुल्क कोचिंग सेंटर
आजम ने मुख्यमंत्री से गाजियाबाद और लखनऊ स्थित हज हाउस में आईएएस, पीसीएस और अन्य एलाइड सर्विसेज के लिए कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिसे सीएम ने मंच से ही स्वीकार कर लिया।

राजस्थान में गायें मरने से इंसानियत शर्मिंदा
आजम ने कहा, राजस्थान में जिस गोशाला का बजट दो करोड़ रुपये सालाना है, वहां गायें मर रही हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि गायों को काटना ठीक है, लेकिन कटने से तो एक बार में मर जाती हैं। राजस्थान में तो तिल-तिल कर मर रही हैं। इससे पूरी इंसानियत शर्मिंदा है।

एक लेखपाल को तो जेल भेजकर दिखाएं मुख्य सचिव

 azam khan attacks at Prime minister Modi.

आजम खां ने कहा कि मुख्य सचिव लापरवाह अधिकारियों को जेल भेजने की बात कह रहे हैं, मगर इस पर अमल करके तो दिखाएं। एक लेखपाल के खिलाफ तो कार्रवाई करके दिखाएं। एक अधिकारी को जेल भेज दिया तो बहुत कुछ सुधार आ जाएगा।

हाल ही एक लेखपाल के खिलाफ मेरे बोलने भर से कितना बवाल हो गया। आजम हज यात्रियों को रवाना करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

आजम ने बुलंदशहर के गैंगरेप कांड पर सियासत न करने की अपील करते हुए कहा, पीड़ित परिवार को भी यही कहूंगा कि वह इस तरह की ताकतों की बातों में न आए। नीतीश के यूपी में आने पर बोले, सपा को कमजोर करने का मतलब है, भाजपा को फायदा पहुंचाना।

विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठजोड़ के सवाल पर कहा कि हम इतने कमजोर नहीं कि किसी से गठजोड़ करें। उन्होंने बुलंदशहर गैंगरेप कांड पर उनकी बात को भौंडे ढंग से रखने का आरोप मीडिया पर मढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed