फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam Khan attacks at Prime minister Modi again.

आजम का मोदी पर एक और हमला, जनता ने चुना सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

Fri, 12 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
azam Khan attacks at Prime minister Modi again.
आजम खां - फोटो : amar ujala
नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुनहगारों को सजा देने के बजाय जब किसी देश का वजीर खुद को मारने की बात कहे तो आवाम को समझना होगा कि उन्होंने वतन की बागडोर कितने कमजोर व्यक्ति को सौंपी है।
विज्ञापन


उनका इशारा प्रधानमंत्री के उस बयान की ओर था, जिसमें मोदी ने दलितों के बजाय खुद को मारने की बात कही थी।

आजम ने कहा कि ऐसा बयान तो कोई बुजदिल ही दे सकता है। वे गुरुवार को गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस में आयोजित छठे इंटरनेशनल इंटरफेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

'बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी को दी सीख लेने की सलाह'

azam Khan attacks at Prime minister Modi again.

उन्होंने विश्व में शांति व सुरक्षा की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के संदेश से प्रधानमंत्री को सीख लेने की सलाह दी।

आजम ने कहा कि राजस्थान में गायों की मौत नहीं हुई है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। यह नफरत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में गायों की हत्या की जा रही है, उस सरकार को पीएम को बर्खास्त करना चाहिए था और अधिकारियों को जेल में डाल देना चाहिए था।

इसी तरह जिस प्रदेश में दलितों पर हमला हुआ, वहां की सरकार पर कार्रवाई करने के बजाय देश के वजीर खुद को मारने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed