फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam advice to muslims

मुसलमानों को आजम ने दी खास नसीहत

Wed, 20 Nov 2013 11:44 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
azam advice to muslims

नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने मुसलमानों को संभलकर चलने की नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया और फासिस्टों को हमारे ऐब बहुत दिखते हैं, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


ऐसा कोई भी काम न किया जाए जिससे कौम बदनाम हो और लोगों को अंगुली उठाने का मौका मिले।

टीपू सुल्तान की 263 वीं जयंती पर गनी तालीमी मरकज की ओर से पर्यटन भवन में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में आजम मुख्य अतिथि थे।

पढ़ें-क्यों खुश हैं धनंजय, अंसारी और कुशवाहा?
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय एकता में टीपू सुल्तान और मौलाना मो. अली जौहर के योगदान को रेखांकित करते हुए भाजपा की फासिस्ट नीतियों पर निशाना साधा।

अन्य विपक्षी दल भी उनके निशाने पर रहे। उन्होंने लोगों को मौलाना मो. अली जौहर यूनिवर्सिटी देखने के लिए रामपुर आने का न्यौता भी दिया।

आजम ने टीपू सुल्तान से संबंधित किताबों का एक सेक्शन जौहर यूनिवर्सिटी में खोलने का ऐलान किया। साथ ही इसके लिए दान में किताबें भी मांगीं।

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू-अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनीस अंसारी ने कहा कि बाहरी मदद से मुसलमानों का कभी भला नहीं हो सकता।

टीपू सुल्तान के फ्रांस से मदद लेने के अलावा खिलाफत आंदोलन से भी यह बात साबित हो चुकी है।

उन्होंने मुसलमानों से दूसरे गरीब समुदायों के साथ मिलकर विकास की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया।

संयोजक हाजी अब्दुल नसीर नासिर ने टीपू सुल्तान की जीवनी विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग रखी।

पढ़ें-राणा-सोम के सम्मान पर सपा-भाजपा में जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मरकज से जुड़े मो. अमीन अंसारी ने हापुड़ में उर्दूघर के लिए 15 बीघा जमीन देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान ने की। इस मौके पर डॉ. रुखसाना निकहत लारी, अब्दुल मन्नान, मो. जफर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed