फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azad's unwavering faith in the country came on stage

Lucknow News: मंच पर उतरी आजाद की देश के प्रति अटूट आस्था

Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Azad's unwavering faith in the country came on stage
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में बुधवार को नाटक का मंचन हुआ।
लखनऊ। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की देश के प्रति अटूट आस्था का नजारा बुधवार शाम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के मंच पर देखने को मिला। आजाद की 119वीं जयंती पर नाटक हमारे आजाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

बालक आजाद की भूमिका में हेमंत शुक्ला ने अंग्रेज अफसर के सामने निर्भीक होकर अपना नाम आजाद बताया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। अंग्रेज ने कोड़े बरसाए, पर आजाद के चेहरे पर शिकन नजर नहीं आई।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि कैसे चंद्रशेखर आजाद ने 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन नाम का संगठन खड़ा किया और उससे क्रांतिकारियों को जोड़ा। अंग्रेज हुकूमत को नाकों चने चबाने पर मजबूर करने वाले चंद्रशेखर आजाद इलाहाबाद में जब अंग्रेजों से घिर गए तो अंत समय तक उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उनके पास एक ही गोली बची तो उन्होंने वह अपनी कनपटी में मार ली। जीते जी वे अंग्रेजों के हाथ नहीं लग सके। उनकी वीरता ने पूरे देश के नवजवानों को देश के लिए लड़ने के लिए तैयार किया। युवा चंद्रशेखर की भूमिका शुभम पांडेय ने निभाई। मुख्य भूमिकाएं निभाईं योगेंद्र पाल, दिनेश, विपिन, स्वाति, पीहू, अंशिका, निहारिका, अवि पांडेय, अंबुज अग्रवाल ने। सुअंश सक्सेना सूत्रधार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed