फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya will be illuminated with lamps made of cow dung CM Yogi leaves vehicles for Deepotsav

लखनऊ: गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, सीएम योगी ने दीपोत्सव के लिए वाहनों को किया रवाना

Sat, 30 Oct 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 10:52 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने गोबर से बने दीयों से राम की नगरी को जगमगाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Ayodhya will be illuminated with lamps made of cow dung CM Yogi leaves vehicles for Deepotsav
अयोध्या दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपोत्सव पर गाय के गोबर से बने दीयों से अयोध्या जगमगाएगी। राष्ट्रीय गौधन महासंघ ने गायों के गोबर से एक लाख 11 हजार दीये तैयार कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास से इन दीयों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

  
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के जरिए एक ओर गायों की रक्षा कर सकेंगे तो दूसरी तरफ पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए अपना त्योहार भी धूमधाम से मना सकेंगे। इस बार एक अच्छा संयोग बन रहा है कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा तो दूसरी तरफ गाय के पवित्र गोबर से प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने गोबर से बने दीयों से राम की नगरी को जगमगाने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार ने इस बार दीपावली पर अयोध्या में साढ़े सात लाख दीये जलाने का संकल्प लिया है। त्यौहारी सीजन में वोकल फॉर लोकल पर जोर देकर गरीबों की आय बढ़ा सकते हैं, जिससे उनके घरो में भी उत्साह के साथ त्योहार मनाया जा सके। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed