फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two devotees who came to see Ramlala died, extreme heat and sunlight proved fatal

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में हुईं तीन घटनाएं, ट्रस्ट ने की ये अपील

Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Apr 2024 06:47 AM IST
सार

Ayodhya:अयोध्या में रामलला दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों ही धूप की वजह से बेहोश होकर गिरे। श्रीराम अस्पताल में दोनों ने ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Ayodhya: Two devotees who came to see Ramlala died, extreme heat and sunlight proved fatal
राममंदिर के बाहर भक्तों की भीड़। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भीषण गर्मी व प्रचंड धूप अब जानलेवा साबित हो रही है। दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को रामलला का दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पहली घटना सुबह 11 बजे की है। दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद काउंटर के पास गिर कर बेहोश हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में दर्शन मार्ग पर एक 70 वर्षीय वृद्ध बेहोश हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें भी श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राम जन्मभूमि थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला श्रद्धालु की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है, उसके साथ कोई नहीं था। जबकि वृद्ध श्रद्धालु की पहचान वनवारी लाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। परिजनों के कहने पर उनका शव बिना पीएम कराए ही सौंप दिया गया है। दो दिन में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ट्रस्ट की अपील-खाली पेट दर्शन करने न आएं

वहीं ट्रस्ट की ओर से भी श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि खाली पेट दर्शन करने न आएं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दर्शनपथ पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को तेज धूप से बचाने के लिए दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है साथ ही जर्मन हैंगर लगाए हैं। दर्शन पथ पर कई स्थानों पर पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर भी नि:शुल्क दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed