फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Subedar's body found hanging in Brigadier office, suicide note not found, police believe it to be sui

अयोध्या: ब्रिगेडियर ऑफिस में फंदे से लटका मिला सूबेदार का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस मान रही आत्महत्या

Tue, 01 Oct 2024 06:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Oct 2024 06:36 AM IST
सार

अयोध्या छावनी क्षेत्र में स्थित ब्रिगेडियर ऑफिस में एक सूबेदार का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है। वजह अभी पता नहीं चल सकी हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya: Subedar's body found hanging in Brigadier office, suicide note not found, police believe it to be sui
सूबेदार ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छावनी क्षेत्र में स्थित ब्रिगेडियर ऑफिस में एक सूबेदार का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच पड़ताल के बाद इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

विज्ञापन


केरल के कोझीकोणम जिले के बलौली थाना क्षेत्र के अठाऊ निवासी विनीश सेना में सूबेदार थे। लगभग तीन साल से वह डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों वह ब्रिगेडियर के पीए के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे वह छावनी क्षेत्र में स्थित अपने आवास से कार्यालय पहुंचे थे। मौजूद कर्मचारियों के अनुसार करीब 40-45 मिनट कार्य करने के बाद वह अचानक उठे और बगल के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


इस दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटकता देखा कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल सेना के आला अफसरों के साथ मृतक के परिजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी श्रीकला के अनुसार मृतक लगभग दो साल से मानसिक अवसाद से ग्रसित चल रहे थे। परिवार के लोगों से भी कम बात करते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed