{"_id":"698b3851c0f623b9f0075dc3","slug":"ayodhya-stf-nabs-man-manufacturing-illegal-weapons-at-home-finds-pistol-and-illegal-weapons-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आठ से 10 हजार में बेचता था एक तमंचा, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, बोला- परिवार पालने के लिए करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठ से 10 हजार में बेचता था एक तमंचा, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, बोला- परिवार पालने के लिए करता हूं
Tue, 10 Feb 2026 07:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:23 PM IST
सार
अयोध्या एसटीएफ ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार युवक के पास से तमंचे सहित अवैध शस्त्र मिले हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ अयोध्या व तालगांव पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक घर से आरोपी को अवैध शस्त्र निर्माण करते गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि एसटीएफ अयोध्या व थाना तालगांव की संयुक्त टीम ने कंजाशरीफपुर गांव निवासी मायाराम को उसके घर में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पेशे से लोहार है। उसके पास से नवनिर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक भट्ठी, साइकिल का रिम, हथौड़ी और लोहे की पाइप आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा छह अदद कटी हुई नाल व भारी मात्रा में अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी मायाराम के खिलाफ तालगांव व लहरपुर पर अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण करने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी की अपराध से अर्जित संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - CM योगी बोले- कयामत के लिए जीने वालों कायदे से रहो अब बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी, ये सपना नहीं होगा पूरा
एसटीएफ टीम को मिली थी गोपनीय सूचना
अवैध शस्त्रों के कारोबार की रोकथाम के लिए एसटीएफ की कुछ इकाइयों को सक्रिय किया गया था। गोपनीय जानकारी संकलन के दौरान एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला को अहम जानकारी हाथ लगी। उन्होंने उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में सुनील तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अंजनी यादव, रजनीश कुमार व विनय राय को शामिल कर एक टीम बनाई। मुखबिर की मदद से आरोपी की गतिविधि को मॉनीटर किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जीविका चलाने के लिए करता है अपराध, गैर जनपद में बेंचता है तमंचे
आरोपी मायाराम ने पुलिस को बताया कि उसके पास जीवन यापन का कोई स्त्रोत नहीं है। इसलिए वह जीविका चलाने के लिए अवैध शस्त्र बनाता है। उसे बेंचकर मिले पैसों से परिवार का जीवन यापन करता है। बताया कि उससे कई ग्राहक गोपनीय रूप से संपर्क करते हैं। इसमें स्थानीय के साथ गैर जनपद के लोग शामिल हैं। वह आठ से दस हजार रुपये में एक तमंचा बेचता है। वह पूर्व में इसी आरोप में दो बार जेल जा चुका है।