फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Statue of dark complexioned Ramlala will be installed in Ram temple

अयोध्या: राम मंदिर में लगेगी श्याम वर्ण के रामलला की मूर्ति, 15 में से 11 ट्रस्टियों को पसंद आया श्यामल रंग

Tue, 16 Jan 2024 08:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 08:13 AM IST
सार

अयोध्या राम मंदिर में मूर्ति कौन सी होगी इसका फैसला हो गया है। 15 से 11 ट्रस्टियों ने श्याम रंग वाली मूर्ति को चुना है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Statue of dark complexioned Ramlala will be installed in Ram temple
भव्य राम मंदिर में स्थापित होगी यह मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्मित मंदिर में श्याम वर्ण के ही रामलला विराजेंगे। कर्नाटक के प्रख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति का चयन कर लिया गया है। सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। इसके साथ ही रामलला की अचल मूर्ति को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया।

विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि अचल मूर्ति के चयन को लेकर पिछली बैठक में सभी 15 ट्रस्टी शामिल हुए थे। 11 ट्रस्टियों को अरुण योगीराज की मूर्ति पसंद आई है। इस आधार पर उसका चयन किया गया। 18 जनवरी को श्यामल रंग के रामलला को नए मंदिर में बने सिंहासन पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामलला की अचल मूर्ति के लिए नेपाल की गंडकी नदी, कर्नाटक, राजस्थान व उड़ीसा के उच्च गुणवत्ता वाले 12 पत्थर ट्रस्ट ने मंगाए थे। इन सभी पत्थरों को परखा गया तो राजस्थान व कर्नाटक की शिला ही मूर्ति निर्माण के लायक मिली। कर्नाटक की शिलाओं पर अरुण योगीराज व गणेश भट्ट ने मूर्ति को आकार दिया, जबकि राजस्थान के संगमरमर की शिला पर सत्यनारायण पांडेय ने मूर्ति बनाई। चंपत राय ने बताया कि तीनों मूर्तियां लाजवाब हैं। इनमें से एक का चयन करना मुश्किल था। फिलहाल अरुण योगीराज की मूर्ति चयनित हुई है। बाकी दो मूर्तियों का भी सम्मान किया जाएगा, इसके बारे में बाद में सोचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed