फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Shri Ram Chalit Manas Anubhav Center will be built in 75 acres

अयोध्या: 75 एकड़ में बनेगा श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र, सीता रसोई, श्रीराम जल समाधि होंगे आकर्षण के केंद्र

Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Sep 2023 06:12 AM IST
सार

 यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने और खान-पान संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए गुप्तारघाट के समीप सरयू के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Shri Ram Chalit Manas Anubhav Center will be built in 75 acres
अयोध्या का एक विहंगम दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 गुप्तार घाट के करीब 75 एकड़ से ज्यादा भूमि पर श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसमें टेंट सिटी के साथ श्री राम जल समाधि स्थल सहित कई स्थल बनाए जाएंगे। कमिश्नर गौरव दयाल ने शुक्रवार को चयनित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए जा रहे काटेज और फूट कोर्ट का भी निरीक्षण किया। कार्यों को तेजी से कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


अयोध्या धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने और खान-पान संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए गुप्तारघाट के समीप सरयू के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। एडीए इसे प्राइवेट संस्था के माध्यम से विकसित करवाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद कमिश्नर ने चौधरी चरण सिंह घाट के बंधे पर स्थित चौधरी चरण सिंह प्रवेश द्वार को भव्य बनवाने का निर्देश दिया। बनाए जा रहे 24 कॉटेजों व फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। कॉटेजों को गुणवत्ता के साथ अयोध्या की कल्चरल थीम पर विकसित किए जाने, फूडकोर्ट का निर्माण गुणवत्तापूर्ण बनाने, नियमित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। सभी कार्यों को दिसंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन संस्था के लोगों ने कमिश्नर को बताया कि कॉटेजों का निर्माण बाल्मीक रामायण से संबंधित सभी सातों कांड पर आधारित होगा। इन पर इसी से संबंधित मधुबनी पेंटिंग की जाएगी। सभी 24 कॉटेजों पर श्रीराम के अवतारों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। कमिश्नर ने टेंट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अफसर मौजूद रहे।


अनुभव केंद्र में होंगे संस्कृति व अध्यात्म का अनुभव

अनुभव केंद्र में श्रीराम के जीवन चरित्र के साथ ही उनके जन्मस्थान अयोध्या और उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं परंपरा का अनुभव होगा। केंद्र के तहत 125 टेंट्स की टेंट सिटी होगी। राम दरबार, धार्मिक हाट, टायलेट ब्लाक, लैंडस्केप जोन, ओपन सिटिंग, सीता रसोई किचन, श्री राम जल समाधि स्थल, लोक नृत्य स्टेज, म्यूजिक स्टेज, रामलीला इंटरटेनमेंट जोन, सिटिंग प्लाजा, अमरेला सेंड सिटिंग, फायर्स शो स्टेज, अनुभव केंद्र, कलाग्राम, श्री राम जाप पथ, ध्यान गुफा, योगा क्षेत्र, गेस्ट रूम, ओपेन एयर थिएटर, हीलिंग गार्डन, बाजार हाट, फूड कोर्ट, एक हॉल, घुड़ सवारी/इंडोर स्पोर्ट एरिया सहित अन्य सुविधाएं आकर्षण के केंद्र में होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed