{"_id":"6687908acad2a357f5029a09","slug":"ayodhya-security-tighten-in-ayodhya-on-anniversary-of-fidayeen-attack-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: फिदायीन हमले की बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा घेरा सख्त, होटल और धर्मशालाओं पर विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: फिदायीन हमले की बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा घेरा सख्त, होटल और धर्मशालाओं पर विशेष नजर
Fri, 05 Jul 2024 11:49 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:49 AM IST
सार
फिदायीन हमले की बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। खुफिया विभाग भी सतर्क है। होटल और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या का भव्य राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में हुए फिदायीन हमले की बरसी से पहले अयोध्या के तमाम संवेदनशील इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को आतंकी हमले की बरसी से पहले रेड जोन यानी रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा अयोध्या के अन्य स्थानों पर भी बैरियर लगाकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इन सब के साथ स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस विभाग के अधिकारी होटल और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 5 जुलाई 2005 को राम जन्मभूमि परिसर पर फिदायीन हमला हुआ था। इस वारदात के दौरान हमले में शामिल पांचों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। शुक्रवार को इसी हमले की 19वीं बरसी है, जिसके मद्देनजर केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में हमले की बरसी से पहले बृहस्पतिवार की शाम से ही अयोध्या के अधिग्रहीत परिसर समेत अन्य स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
इसके साथ ही परिसर में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अयोध्या में आने जाने वाले वाहनों की तलाश की जा रही है। बम निरोधी दस्ते के साथ खुफिया विभाग की टीम होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तलाशी ले रही है। इसके साथ ही मठ, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी निगहबानी रखी जा रही है।