{"_id":"668b7c3bd8b660ae7d0625d9","slug":"ayodhya-sarayu-river-water-level-increased-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही सरयू, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही सरयू, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
Mon, 08 Jul 2024 11:12 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:12 AM IST
सार
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। ऐसे में आसपास के जिलों में बाढ़ की आशंका बढ़ती जा रही है। प्रशासन की तरफ से टीम की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चढ़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सरयू अब चेतावनी बिंदु पारकर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही ही।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह नौ बजे सरयू का जलस्तर 91.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो चेतावनी निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 78 सेंटीमीटर पीछे है।
ये भी पढ़ें - 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश, आज इन 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा बैठक: बीएल संतोष बोले- ओबीसी-दलित वोटरों को वापस लाने में जुटे पार्टी, उपचुनावों पर करें फोकस
विज्ञापन
सरयू नदी में आए उफान के चलते रुदौली, सोहावल और सदर तहसील इलाके के करीब दो दर्जन गांवों की सैकड़ों एकड़ जमीन और आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
सरयू नदी के तटीय इलाकों के गांव में हर साल बाढ़ आती है। बाढ़ से बचने के स्थायी उपाय नहीं किए गए हैं।
सोहावल में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुये तहसील प्रशासन ने निचले क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नाव का प्रबंध कर दिया गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले मांझाकला गांव के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से लेखपाल सहित टीम लगा दी गयी है। जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।