फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Sanjay Raut said, BJP has to apologize abroad, Aditya Thackeray will visit Ramlala on June 15

अयोध्या : संजय राउत ने कहा, भाजपा को विदेशों में माफी मांगनी पड़ रही, 15 जून को आदित्य ठाकरे करेंगे रामलला के दर्शन

Mon, 06 Jun 2022 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Jun 2022 07:33 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का 15 जून का अयोध्या दौरा शिवसेना का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं है। हमारा यह दौरा धार्मिक और आस्था की भावना से जुड़ा हुआ है। आदित्य के साथ महाराष्ट्र से शिवसेना के कुछ प्रमुख नेता आएंगे।

विज्ञापन
Ayodhya: Sanjay Raut said, BJP has to apologize abroad, Aditya Thackeray will visit Ramlala on June 15
अयोध्या में देवकाली स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कानपुर में हुए बवाल के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानपुर का मसला अब अंतरराष्ट्रीय हो चुका है। भाजपा को इस मामले में देश सहित गल्फ देशों से माफी मांगनी पड़ रही है। कल कई गल्फ देशों ने भारत के एंबेसडर को बुलाकर आपत्ति जताई है। पैगंबर के बारे में जो भाजपा के प्रवक्ता ने बात कही है इसका समर्थन देश में कोई नहीं करेगा।

विज्ञापन


सांसद संजय राउत 15 जून को अयोध्या आ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के दौरे की तैयारी को लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने शहर के एक होटल में वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ता बेलगाम हो गये हैं। इनके बयानों से अब विदेशों में भी देश की प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है। मजबूरन मोदी सरकार को अब गल्फ देशों से माफी मांगनी पड़ रही है। कहा कि कानपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किए जा रहे मनसे प्रमुख राजठाकरे के विरोध को भी जायज ठहराया। कहा बृजभूषण शरण सिंह किसी के दबाव में नहीं आने वाले। उनका अपना नेतृत्व है। वह बड़े नेता हैं। माहौल बनाने का उनका अपना एक तरीका है। देश के कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। पहलवान आदमी हैं। वो राज ठाकरे के विरोध को लेकर शिवसेना व बृजभूषण शरण सिंह के डील के सवाल पर भड़क गए। कहा, क्या डील हो सकती है। जो बात बृजभूषण शरण सिंह ने उठाई क्या उससे कोई सहमत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सांसद संजय राउत ने रामलला का दर्शन पूजन कर राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा। सांसद ने हनुमंतलला के दरबार में भी माथा टेका। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एकनाथ सिंदे, अनिल तिवारी, शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह ठाकुर, अनिरुद्ध त्रिपाठी, देवांशु पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

आदित्य का अयोध्या दौरा शक्ति प्रदर्शन नहीं
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का 15 जून का अयोध्या दौरा शिवसेना का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं है। हमारा यह दौरा धार्मिक और आस्था की भावना से जुड़ा हुआ है। राउत ने कहा कि आदित्य के साथ महाराष्ट्र से शिवसेना के कुछ प्रमुख नेता आएंगे। अयोध्या आकर कोई बहुत बड़ा माहौल बनाने का शिवसेना का इरादा नहीं है। शिवसेना की आस्था हमेशा से अयोध्या में रही है। अयोध्या आने से ऊर्जा मिलती है, इस ऊर्जा का प्रयोग हम महाराष्ट्र में करते हैं।


कश्मीर पंडितों पर राजनीति कर रही भाजपा
कश्मीरी पंडितों के अत्याचार पर भी संजय राउत ने कहा कि यह छोटी घटना नहीं है। कश्मीरी पंडितों को खुलेआम मारा जा रहा है। अब तक पांच हजार कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर छोड़ दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एलान किया है कि कश्मीरी पंडित जो विस्थापित हो रहे हैं अगर महाराष्ट्र में बसना चाहते हैं तो शिवसेना उनकी पूरी हिफाजत करेगी। जो भी उनको मदद चाहिए शिवसेना मदद करने को तैयार है। यह बात कोई बीजेपी का नेता कहता तो हमें आनंद आता लेकिन कश्मीर के बारे में भाजपा केवल राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed