{"_id":"6773fd954a0715c93d05eb02","slug":"ayodhya-ramlala-darshan-will-be-available-for-one-more-hour-from-tomorrow-four-queues-increased-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कल से एक घंटे अधिक होंगे रामलला के दर्शन, बढ़ाई गईं कतारें, दर्शन पथ पर स्ट्रेचर की भी रहेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कल से एक घंटे अधिक होंगे रामलला के दर्शन, बढ़ाई गईं कतारें, दर्शन पथ पर स्ट्रेचर की भी रहेगी सुविधा
Tue, 31 Dec 2024 08:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:13 PM IST
सार
Ramlala Darshan: एक जनवरी 2025 से रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ जाएगी।अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें, इसके लिए चार कतार भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन का समय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नववर्ष पर रामलला के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसके चलते बुधवार को रामलला के दर्शन एक घंटे अधिक होंगे। अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें, इसके लिए चार कतार भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को रामलला के दरबार में दो लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का खाका तैयार किया। एक जनवरी को रामलला के दर्शन अवधि में एक घंटे की वृद्धि की गई है। इस दिन रात 9:30 बजे होने वाली शयन आरती के पास को स्थगित कर दिया गया है। आरती के दौरान भी श्रद्धालु मौजूद रह सकेंगे। इस तरह 30 मिनट दर्शन की अवधि बढ़ जाएगी। वहीं, दोपहर में रामलला के दर्शन की अवधि 30 मिनट बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें, इसके लिए चार कतार बढ़ा दी गई है। राम जन्मभूमि दर्शन पथ से लेकर राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक कुल 15 कतारों में श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। इसमें से सात कतार पुरुष व सात महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। एक कतार सुगम पास धारकों व व्हील चेयर के लिए आरक्षित की गई है। दर्शन पथ पर जगह-जगह स्ट्रेचर की भी सुविधा की जाएगी ताकि यदि श्रद्धालु बीमार होते हैं तो उन्हें तत्काल इलाज की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
वहीं, दर्शन पथ पर जहां रेलिंग नहीं है, वहां बैरियर लगाए गए हैं। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर दर्शन कराया जाएगा। सुरक्षा के लिए एटीएस के जवानों की भी तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में सादी वर्दी में श्रद्धालुओं के बीच में जवान मुस्तैद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।