फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: Dimple Yadav posts on Ram Mandir Pran Pratishtha.

Ayodhya Ram Mandir: राममय हुईं डिंपल यादव, सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर दिया ये संदेश

Mon, 22 Jan 2024 04:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jan 2024 04:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने राम दरबार की तस्वीर पोस्ट कर संदेश दिया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Dimple Yadav posts on Ram Mandir Pran Pratishtha.
डिंपल यादव ने इस तरह जताई खुशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में सदियों बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस अवसर पर पूरा देश राममय हो गया है और अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए राम दरबार की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि ॥ जो करे मर्यादा का मान ॥॥ उस हृदय बसे सियाराम ॥

 
विज्ञापन


इसके पहले अखिलेश यादव ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी... जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए... उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे... हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed