फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram Navami tomorrow, Ramlala will be dressed like a prince on his birthday; will wear a golden crown.

अयोध्या: रामनवमी कल, जन्मोत्सव पर राजकुमार की तरह सजेंगे रामलला; धारण करेंगे सोने का मुकुट, ये होंगे वस्त्र

Sat, 05 Apr 2025 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Apr 2025 07:07 AM IST
सार

Ram Navami: रामनवमी छह अप्रैल को अयोध्या में धूमधाम से बनाई जाएगी। इस मौके पर रामलला एक विशेष तरह की पोशाक में दिखेंगे। यह वस्त्र दिल्ली में तैयार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram Navami tomorrow, Ramlala will be dressed like a prince on his birthday; will wear a golden crown.
रामलला का सूर्य तिलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राम मंदिर में विराजमान बालकराम की सेवा-पूजा एक राजकुमार की तरह होती है। वे दशरथ नंदन हैं इसलिए उनकी राजोपासना होती है। अब चूंकि छह अप्रैल को उनका जन्मोत्सव मनाए जाने की तैयारी है, इसलिए जन्मोत्सव पर रामलला राजकुमार की तरह सज-धजकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। वे जन्मोत्सव पर सिर पर सोने का मुकुट और सोने-चांदी से जड़ित पीतांबरी वस्त्र धारण करेंगे।

विज्ञापन


रामलला को हर पर्व व त्योहार पर विशेष वस्त्र धारण कराया जाता है। मौका राम जन्मोत्सव का है तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उत्सव की भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। पूरे मंदिर की भव्य सजावट की गई है। रोजाना शाम सात बजे से रात 10 बजे तक मंदिर में विशेष लाइटिंग परिसर की सुंदरता में इजाफा कर रही है। मुख्य पर्व यानी छह अप्रैल पर सुबह 9:30 बजे से ही रामलला का श्रृंगार शुरू हो जाएगा। सोना, चांदी, हीरा, मोती से जड़ित विभिन्न प्रकार के आभूषण उन्हें धारण कराए जाएंगे। इससे पहले उनका पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद उन्हें पीले रंग का विशेष वस्त्र धारण कराया जाएगा। यह विशेष वस्त्र मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी तैयार कर रहे हैं। वे वस्त्र लेकर शनिवार को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

ठीक दोपहर 12 बजे रामलला के जन्म की आरती होती। फिर चार मिनट का सूर्य तिलक होगा। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि एक राजकुमार की तरह सज-धजकर रामलला भक्तों को सम्मोहित करेंगे। उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर में फूलों की झांकी सजाई जा रही है। जन्मोत्सव का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा, रामलला को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। अभी रोजाना शाम को कलाकार रामलला को सोहर व बधाई गान सुना रहे हैं। यज्ञमंडप में अनुष्ठान चल रहे हैं। शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अनुष्ठान में हिस्सा लेकर हवन-पूजन किया।



विज्ञापन

तीन क्विंटल पंजीरी का लगेगा भोग

जन्मोत्सव के दिन रामलला को तीन क्विंटल पंजीरी, सवा क्विंटल चरणामृत, लड्डू व मेवे का भी भोग लगाया जाएगा। पंजीरी पांच प्रकार की होगी। विशेष रूप से धनिया की पंजीरी बनवाई जा रही है। डेढ़ लाख लड्डू निर्मित कराया जा रहा है जो भक्तों को प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा। इसके अलावा अंगद टीला परिसर में नि:शुल्क भोग प्रसाद का वितरण चल रहा है।
 

रामनवमी की तैयारी: श्रद्धालुओं पर ड्रोन से बरसेगा सरयू जल, गर्मी से बचाव के भी होंगे इंतजाम





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed