फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: PM will be given unprecedented welcome in Ram city with blowing of conch and damru

Ayodhya Ram Mandir : शंख व डमरू वादन से राम नगरी में प्रधानमंत्री मोदी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

Fri, 29 Dec 2023 02:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Dec 2023 02:06 PM IST
सार

एयरपोर्ट से धर्मपथ, रामपथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही एयरपोर्ट सभा स्थल पर भी 30 लोक कलाकारों की ओऱ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रसधारा बहेगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: PM will be given unprecedented welcome in Ram city with blowing of conch and damru
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश व देश की विभिन्न संस्कृतियों संग रामनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभूतपूर्व स्वागत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शंख व डमरू वादन भी होगा। वहीं रास्ते में कुल 40 मंचों पर कलाकार न सिर्फ अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे, बल्कि अपनी प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री व आगंतुकों को भी मंत्रमुग्ध करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने इसकी सारी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


40 सांस्कृतिक मंचों पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की होगी प्रस्तुति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने भी पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। प्रधानमंत्री के रोड शो के मध्य कुल 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर एक विशाल मंच होगा। वहीं एयरपोर्ट से साकेत पेट्रोल पंप के बीच पांच मंच होंगे। धर्मपथ पर 26 मंचों पर कलाकार अपनी भावपूर्व प्रस्तुति देंगे। राम पथ पर पांच, अरुंधती पार्किंग, टेढ़ी बाजार से रेलवे स्टेशन के मध्य तीन मंचों पर यूपी की संस्कृति की बयार बहेगी। 
विज्ञापन


शंख वादन से पीएम का होगा जोरदार स्वागत 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या में पीएम के अभूतपूर्व स्वागत का निर्देश दिया है। इस पर संस्कृति विभाग ने भी काफी तैयारी की है। अयोध्या के वैभव मिश्र शंख वादन से रामलला की धरा पर पीएम का स्वागत करेंगे तो बाबा विश्वनाथ की धरा से आए मोहित चौरसिया डमरू वादन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे। मथुरा के खजान सिंह व महिपाल अपनी टीम संग बम रसिया की छाप छोड़ेंगे। साथ ही मथुरा का लोकप्रिय मयूर नृत्य भी कई मंचों पर होगा। दीपक शर्मा, गोविंद तिवारी, माधव आचार्य समेत कई अन्य कलाकार अन्य मंचों पर भी अपनी टीम संग प्रस्तुति देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधी, वनटांगिया व फरुवाही लोकनृत्य के जरिए संस्कृति से अवगत होंगे आगंतुक 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अवधी, वनटांगिया व फरुवाही समेत अनेक संस्कृतियों के रंग में रामनगरी रंगी होगी। लखनऊ की रागिनी श्रीवास्तव व सुल्तानपुर के ब्रजेश पांडेय जहां अवधी लोकनृत्य से मन मोह लेंगे, वहीं गोरखपुर की सुगम सिंह शेखावत वनटांगिया नृत्य से परिचित कराएंगी। गोरखपुर के ही बृज बिहारी दुबे, विंध्याचल आजाद, अयोध्या के मुकेश कुमार फरुवाही और झांसी के जेके शर्मा अपनी टीम के साथ राई लोकनृत्य की अनुपम प्रस्तुति देंगे। 


अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे अयोध्यावासी
उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकप्रिय लोकनृत्यों के साथ ही अयोध्यावासी अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे। य़हां पलवल (हरियाणा) के रामवीर व फरीदाबाद के पालीनाथ बीन नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजस्थान के अकरम की प्रस्तुति के जरिए बहरूपिया विधा से लोग अवगत होंगे। राजस्थान की ही ममता चकरी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी। मध्य प्रदेश के मनीष यादव बरेदी, मायाराम ध्रुवे गुदुमबाजा व सागर के सुधीर तिवारी लोकनृत्य के जरिए बधाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed