फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi in Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan: Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Prime Minister narendra modi program released will worship for 10 minutes in Hanuman Garhi

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में तीन घंटे तक रहेंगे पीएम मोदी, जानिए उनके पल-पल के कार्यक्रम के बारे में

Tue, 04 Aug 2020 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi in Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan: Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Prime Minister narendra modi program released will worship for 10 minutes in Hanuman Garhi
अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। 21 वैदिक आचार्यों ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। 
विज्ञापन


वहीं, आज रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ.रामानंद दास करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम जारी हो गया है। पीएम मोदी अयोध्या में तीन घंटे तक रहेंगे। पीएम हनुमान गढ़ी में 10 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे। पढ़ें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान
9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान
10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
10:40 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान
11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग
11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन
12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम
10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन
12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
1.10 बजे नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित ट्रस्ट कमेटी से करेंगे भेंट
2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान
2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलीकॉप्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed