{"_id":"658c77bf0e8862c1590f89c5","slug":"ayodhya-ram-mandir-ayodhya-nsg-ats-stf-commandos-deployed-on-alert-before-pm-modi-s-visit-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir : पीएम मोदी के दौरे से पहले अलर्ट पर अयोध्या, एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ कमांडो तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir : पीएम मोदी के दौरे से पहले अलर्ट पर अयोध्या, एनएसजी, एटीएस, एसटीएफ कमांडो तैनात
Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:46 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करने से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते दिनों संसद में हुई घटना के बाद पीएम के दौरे को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करने से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते दिनों संसद में हुई घटना के बाद पीएम के दौरे को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। इसके लिए एनएसजी, एटीएस और एसटीएफ के कमांडो कार्यक्रम स्थलों पर तैनात किये जा रहे हैं। वहीं सरयू नदी से भी पूरी नजर रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक संसद में हुए प्रकरण के बाद अराजक तत्वों द्वारा अयोध्या में भी गड़बड़ी फैलाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा आगामी एक माह के भीतर अयोध्या में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में भी खलल डालने की साजिश की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम के करीब तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी। हालांकि इस दौरान अयोध्या में बाहरी लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। भारी वाहनों को अयोध्या की सीमा में प्रवेश देने के बजाय उनको पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह लखनऊ, गोण्डा और कानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय ने दी फोर्स
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। डीजीपी मुख्यालय द्वारा 3 डीआईजी, 17 एसपी, 40 एडिशनल एसपी, 82 डिप्टी एसपी, 90 निरीक्षक, 325 उप निरीक्षक, 33 महिला उपनिरीक्षक, 2000 सिपाही, 450 यातायात पुलिसकर्मी, 14 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल अयोध्या में तैनात किए गये हैं।
विज्ञापन