{"_id":"5f6dcab28ebc3e12925c39c8","slug":"ayodhya-police-arrested-two-contract-killers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पुलिस ने दो सुपारी किलर किए गिरफ्तार, भाकियू नेता पर हत्या की सुपारी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पुलिस ने दो सुपारी किलर किए गिरफ्तार, भाकियू नेता पर हत्या की सुपारी देने का आरोप
Fri, 25 Sep 2020 04:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में पटरंगा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हत्या करने जा रहे दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचा, 6 कारतूस, एक बाइक व हत्या की सुपारी के रूप में दिए गए एडवांस एक लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बाराबंकी निवासी भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के महासचिव देवेंद्र सिंह ने दिनेश द्विवेदी नामक व्यक्ति की हत्या के लिए इन दोनों शूटरों को 6 लाख रुपए में सुपारी दी थी, उन्होंने एडवांस के रूप में एक लाख रुपए दिए थे।
पटरंगा थाना क्षेत्र के रौजागांव-अलियाबाद मार्ग पर सीवन वाजिदपुर मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब 10:22 बजे पटरंगा थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रौजागांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे, दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए व मुडक़र भागने लगे। यह देख पुलिस ने पीछाकर उन्हें धमौरा तिराहे के पास दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे, 6 कारतूस, एक बाइक, एक लाख रुपए व एक व्यक्ति का दो पासपोर्ट साइज फोटो बरामद हुआ। दोनों शार्प शूटरों की पहचान शुभम वर्मा निवासी भटपुरवा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी व उत्तम रावत निवासी प्यारनपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।
डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दोनों को बाराबंकी जनपद के दिनेश द्विवेदी निवासी बघौली थाना टिकैत नगर की हत्या करने जा रहे थे। इसके लिए उन्हें थाना टिकैत नगर अजई मऊ गांव निवासी भाकियू (भानु गुट) के महासचिव देवेंद्र कुमार सिंह ने 6 लाख रुपए की सुपारी दी थी। एडवांस के रूप में उन्हें एक लाख रुपए मिला था। बताया कि दोनों शूटरों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। कहा कि पुलिस की सक्रियता से एक व्यक्ति की हत्या होने से बच गई, उन्होंने पुलिस की इस सफलता के लिए पांच हजार रुपए इनाम भी देने की घोषणा की।

शुक्रवार सुबह लखनऊ में था दिनेश द्विवेदी की हत्या करने का प्लान
सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव के अनुसार बघौली थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी निवासी दिनेश द्विवेदी लखनऊ के विभूति खंड इलाके में रहते हैं। दोनों सुपारी किलर शुभम वर्मा व उत्तम रावत ने कबूला कि वह दोनों उनकी हत्या करने के लिए लखनऊ जा रहे थे, शुक्रवार सुबह उनकी हत्या करने का प्लान था। बताया कि इस हत्या की 6 लाख रुपए की सुपारी उन्हें बाराबंकी निवासी भाकियू भानु गुट के महासचिव देवेंद्र सिंह ने दी थी।
एडवांस के तौर पर उन्हें एक लाख रुपए मिले थे, शेष रकम हत्या होने के बाद मिलनी थी। सीओ ने बताया कि अभी चार दिन पहले बाराबंकी निवासी मनोज द्विवेदी ने लखनऊ के विभूति खंड थाने में देवेंद्र सिंह के खिलाफ दिनेश द्विवेदी का अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे नाराज होकर देवेंद्र ने उनकी हत्या करने की सुपारी दी थी।