फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath offer prayer to Ramlala.

Ayodhya: श्रीराम के चरणों में रामभक्त मोदी-योगी, पीएम ने रोड शो के पहले लगाई हाजिरी

Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 May 2024 10:59 PM IST
सार

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा (22 जनवरी) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या पहुंचे। चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने रोड शो के पहले हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
Ayodhya: PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath offer prayer to Ramlala.
रामलला के दरबार में पीएम मोदी व सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

500 वर्ष के उपरांत 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। जिस भक्त के हाथों श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, वह 'लाल' रविवार को फिर अपने आराध्य के दर पहुंचा।

विज्ञापन


चुनावी कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामलला सरकार के दरबार में पूजन-अर्चन व दर्शन किया, फिर दंडवत हो गए। पीएम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां रामलला के चरणों में शीश झुकाया। इस दौरान श्रीराम मंदिर का नयनाभिरामी दृश्य बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था। यह देख दूरदराज राज्यों व जनपदों से अयोध्या पहुंचे लोग भी भाव-विह्वल हो उठे। 
विज्ञापन


शाम को ही पहुंचे सीएम योगी, शीश झुकाया-व्यवस्थाएं देखीं 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इटावा में चुनावी रैली करने के बाद शाम को अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने पहले श्रीराम मंदिर में शीश झुकाकर दर्शन-पूजन किया, फिर व्यवस्था देखी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ निरंतर रामलला दरबार में जाकर शीश झुकाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामभक्त के आगमन पर सजाया गया राम मंदिर 
रामभक्त नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के रविवार को आगमन पर राम मंदिर को पुष्पों से सजाया गया। मंदिर के बाहरी आवरण को देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कहीं श्रीराम के तीर धनुष को प्रतीक के रूप में सजाया गया तो कहीं भगवान का बालरूप का नयनाभिरामी दृश्य खींच रहा था। मुख्य द्वार ऐसा सजा था कि मानों 22 जनवरी का फिर से दीदार हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed