फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: PAC jawan deployed for the security of Ram Mandir died under suspicious circumstances

Ayodhya: राम जन्मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीएसी जवान की मौत, 30वीं बटालियन में थे तैनात

Thu, 28 Aug 2025 01:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Aug 2025 01:23 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में तैनात एक पीएसी जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya: PAC jawan deployed for the security of Ram Mandir died under suspicious circumstances
मृतक जवान राम हर्ष यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के एक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मृतक जवान राम हर्ष यादव ( 53) पीएसी की 30वीं बटालियन में तैनात थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी थे।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। ड्यूटी के दौरान अचानक राम हर्ष यादव की तबीयत बिगड़ गई। तुरंत मौके पर मौजूद जवानों ने उन्हें एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने की तैयारी: 17 सिंतबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली निगमों ने सदस्यता और चंदे में खर्च किए 1.30 करोड़, सीबीआई जांच की मांग, बड़े घोटाले का आरोप


एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई जारी है।

जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुई इस अचानक घटना से सुरक्षा बलों, पुलिस और प्रशासन में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed