फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: On Diwali, CM Yogi visited Ramlala and Hanumangarhi and met saints

अयोध्या: दिवाली के दिन सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, संतों से मुलाकात के बाद गोरखपुर रवाना

Thu, 31 Oct 2024 12:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Oct 2024 12:17 PM IST
सार

दिवाली के दिन सुबह सीएम योगी आदित्याथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। करीब बीस घंटे का समय बिताने के बाद सीएम गोरखपुर रवाना हुए। 

विज्ञापन
Ayodhya: On Diwali, CM Yogi visited Ramlala and Hanumangarhi and met saints
दिवाली के दिन सीएम ने किए रामलला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के दिन की शुरुआत हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में माथा टेकने के साथ की। दीपोत्सव के बाद रात में रामकथा पार्क के पास स्थित सरयू अतिथि गृह में विश्राम करने के बाद सीएम योगी सुबह आठ बजे के करीब यहां से निकले। मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी गए। यहां पर हनुमंत लला को अपनी श्रद्धा निवेदित की।

विज्ञापन

 

Ayodhya: On Diwali, CM Yogi visited Ramlala and Hanumangarhi and met saints
हनुमानगढ़ी भी पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
 इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत के साथ अन्य संतों से मुलाकात की। मुख्य पुजारी रमेश दास और राजू दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री एक बार फिर राम जन्मभूमि पहुंचे। दीपावली के दिन रामलला के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। साथ ही देश और प्रदेश के खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों से मिले सीएम योगी

Ayodhya: On Diwali, CM Yogi visited Ramlala and Hanumangarhi and met saints
संतों से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
यहां से मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा भी गए। यहां सुरेश दास से मुलाकात की। इसी कड़ी में बड़ा स्थान के महंत से उनके आश्रम में मिले। इसके बाद रामायणम आश्रम में साध्वी मंदाकिनी रामकिंकर से मुलाकात की। इसके पहले मुख्यमंत्री बुधवार की शाम दीपोत्सव मनाने के लिए भी राम मंदिर गए थे।

 बुधवार की दोपहर 2:20 पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री 20 घंटे 20 मिनट बिताने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 10:20 बजे रामकथा पार्क पर बने हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उन्हें विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed