फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: Rs 20 lakh stolen from cashier's cabin in State Bank of India, sensational revelation in CCTV

Ayodhya News : भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर के केबिन से 20 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

Tue, 06 Sep 2022 09:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 09:38 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर देखा कि मंगलवार को लगभग डेढ़ बजे मास्क लगाए हुए एक पतला दुबला व्यक्ति पहले तो बैंक में दाखिल हुआ मौका पाते ही वह कैशियर की केबिन में पहुंच गया। जहां रखे लाखों रुपये के रखे नोटों के बंडल में से बीस लाख रुपये आराम से अपने थैले में रखकर निकल गया।

विज्ञापन
Ayodhya News: Rs 20 lakh stolen from cashier's cabin in State Bank of India, sensational revelation in CCTV
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में कोतवाली रुदौली अंतर्गत स्थित स्टेट बैंक शाखा रुदौली से 20 लाख रुपये लेकर दो बदमाश फरार हो गए। इस मामले में बैंक कर्मियों की घोर लापरवाही उजागर हुई है। घटना के चार घंटे बाद बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी हो पाई। देर शाम तक बैंक कर्मी मामले की खुद जांच पड़ताल करते रहे। बैंक प्रबंधक ने देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल शशिकांत यादव, एसएसआई लल्लन सिंह चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस बल ने बैंक शाखा को घेर लिया। देर शाम एसएसपी प्रशांत वर्मा व एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की जांच में मास्क पहना एक व्यक्ति रुपए लेकर जाता दिखा, पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दस बजकर 45 मिनट पर दो व्यक्ति बैंक शाखा परिसर में आए। एक व्यक्ति कुर्सी पर जाकर बैठ गया और दूसरा व्यक्ति कैश काउंटर के पीछे चला गया। काउंटर में कैशियर अमित यादव नकदी का काम कर रहे थे। उधर कैशियर के काउंटर के गए व्यक्ति ने पीले झोले में रखे रुपयों से भरा बैग लिया और चला गया। कैश लेकर निकला व्यक्ति कैश आफिस से निकला तो कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को हाथ से इशारा किया। उसके बाद वह भी गेट से निकल गया।
विज्ञापन


बैंक से रुपए गायब करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैग में पांच पांच सौ नोटों के चार बंडल थे। कुल 20 लाख रुपए झोले में रखा था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना 11 बजकर सात मिनट पर हुई। बैंककर्मियों को घटना की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे रुपए अयोध्या शाखा भेजने के समय हुई। तब कैशियर बैग खोजने लगे, बैग गायब मिला। डेढ़ बजे से चार बजे तक बैंक प्रबंधन अपने स्तर से दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गए। असफल होने पर कोतवाल को घटना की जानकारी दी। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर शाम को एसएसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुचे और प्रबंधक से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। शाखा प्रबंधक मजोज कुमार सिंंह ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के राजफाश के लिए कई टीमें लगाई गई है। बैंक कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed