फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya MP Awadhesh Prasad meets to Cabinet minister Nitin Gadkari.

UP: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे सिक्सलेन किया जाए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सांसद अवधेश ने की मांग

Thu, 24 Jul 2025 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jul 2025 01:06 PM IST
सार

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और जिले में सड़कों का जाल बिछाने की मांग की। उन्होंने ढेमवा पुल की सड़क दोबारा बनाने की मांग की।

विज्ञापन
Ayodhya MP Awadhesh Prasad meets to Cabinet minister Nitin Gadkari.
कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी व सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांसद अवधेश प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया है। इसमें गोरखपुर-लखनऊ हाईवे को छह लेन बनाने समेत - अन्य मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिए ज्ञापन में मांग की है कि लखनऊ से फैजाबाद होते हुए गोरखपुर तक जाने वाले हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इस मार्ग को सिक्स लेन किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईआईटी-आईआईएससी में पढ़ेंगे बिजली अभियंता, विभाग करेगा 20 लाख तक मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पॉलीटेक्निक संस्थान छोटे उद्योग का रूप लेंगे, कार-मोबाइल बनाना सीखेंगे छात्र, किया जा रहा अपग्रेड


इसके अलावा उन्होंने रायबरेली अयोध्या से प्रभात नगर से शाहगंज हैरिंग्टनगंज होते हुए अलीगंज तक, मिल्कीपुर, अमानीगंज से रुदौली होते हुए भेलसर हाईवे तक फोरलेन, मिल्कीपुर पेट्रोल पंप से हैरिंग्टनगंज, खजुरहट, इलाहाबाद-अयोध्या तक फोरलेन, थाना रौनाही से ड्योढ़ी, घोड़वल इमामगंज तक टूलेन, रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग से सुचित्तागंज बाजार, नवाबगंज तक फोरलेन बनाने की मांग की गई है।

वहीं, जर्जर हो चुकी ढेमवा पुल की सड़क दोबारा बनाने, सुल्तानपुर से अयोध्या राजमार्ग को फोरलेन सड़क निर्माण कार्य योजना में शामिल करने, सुल्तानपुर-अयोध्या हाईवे से मसौधा शुगर मिल के बगल से जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने की मांग की गई है। सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी सड़कों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed