{"_id":"67fbd4a91d7301f2370bb499","slug":"ayodhya-medical-college-deputy-cm-ordered-an-inquiry-into-the-replacement-of-viscera-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मेडिकल कॉलेज: डिप्टी सीएम ने बिसरा बदलने की जांच का दिया आदेश, बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मेडिकल कॉलेज: डिप्टी सीएम ने बिसरा बदलने की जांच का दिया आदेश, बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे
Sun, 13 Apr 2025 08:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Apr 2025 08:43 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संविदा कर्मी की बिसरा रिपोर्ट बदलने के मामले में जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संविदा कर्मी की मौत के बाद बिसरा बदलने के आरोप के मामले में उच्च स्तरीय जांच होगी। इसके लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
चिकित्सा महाविद्यालय के संविदा कर्मी प्रभु नाथ मिश्रा ने आत्महत्या की थी। उनका बिसरा जांच के लिए भेजा गया था। दोबारा बिसरे की जांच सीडीएफडी हैदराबाद से कराई गई। आरोप है कि डीएनए जांच के दौरान पता चला कि संबंधित बिसरा किसी अन्य व्यक्ति का है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- अब राजनीतिक मामलों में ससुराल पक्ष की नहीं सुनूंगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बतया कि प्रभुनाथ मिश्रा के परिजनों की ओर से उन्हें बिसरा बदलने संबंधी आशंका जताते हुए पत्र दिया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। टीम बनाकर पूरी जांच की जाए ताकि हकीकत सामने आ सके। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। जिस भी स्तर पर चूक पाई जाएगी, संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।