{"_id":"5f5e390b2a0879369c3680f0","slug":"ayodhya-lord-shri-ram-will-be-sitting-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : यही है वह जगह जहां विराजमान होंगे भगवान श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : यही है वह जगह जहां विराजमान होंगे भगवान श्रीराम
Sun, 13 Sep 2020 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
यहीं विराजमान होंगे भगवान राम
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के लिए नींव निर्माण के साथ पत्थर तराशी का कार्य अक्टूबर के पहले सप्ताह से प्रारम्भ कर दिया जाएगा। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर मॉडल के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से मुलाकात कर राम मंदिर परिसर का मुआयना किया जहां भगवान राम विराजमान होंगे। उन्होंने पत्थरों को परिसर में पहुंचाने और तराशने का कार्य शुरू कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
अगले महीने शुरु हो जाएगा राम मंदिर निर्माण कार्य
मंदिर निर्माण में लगी मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से पत्थर तराशने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया राम मंदिर निर्माण के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। नींव की खुदाई के लिये मशीनों को लगाया गया है।
वहीं तराशे गए पत्थरों को पहुंचाने के लिए राम जन्मभूमि परिसर में एक एकड़ भूमि की जगह बनाई जा रही है। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए तीन हजार घनफुट पत्थरों की आवश्यकता है जिसके लिए जल्द ही श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या लाने की व्यवस्था का कार्य भी करेगी।
वहीं तराशे गए पत्थरों को पहुंचाने के लिए राम जन्मभूमि परिसर में एक एकड़ भूमि की जगह बनाई जा रही है। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए तीन हजार घनफुट पत्थरों की आवश्यकता है जिसके लिए जल्द ही श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या लाने की व्यवस्था का कार्य भी करेगी।