फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Grand Ram temple to be completed by December 2024, Trust President announced

अयोध्या: दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा भव्य राम मंदिर, ट्रस्ट अध्यक्ष ने की घोषणा, मंगाए गए हैं खास पत्थर

Tue, 16 Apr 2024 10:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Apr 2024 10:25 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। लेकिन इस मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ था। अब मंदिर निर्माण पूर्ण होने की तिथि की घोषणा हो गई है। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: Grand Ram temple to be completed by December 2024, Trust President announced
ayodhya ram mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर का पूरा निर्माण कब तक हो जाएगा इसकी तिथि की घोषणा हो गई है। गर्भगृह का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। मंदिर के बाकी बचे हिस्सों का काम तेजी से चल रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृर्पेंद्र मिश्र ने सोमवार को राम जन्मभूमि परिसर में रामनवमी मेले की तैयारी बैठक की। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मंदिर के उन हिस्सों को देखा जहां निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर के परकोटे में निर्माण के लिए पत्थर की आवश्यकता होगी। ये पत्थर तराशे जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। मंदिर का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।  जनवरी 2025 से पूरा मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


ट्रस्ट ने खारिज की थीं अफवाहें
एक दिन पहले ट्रस्ट ने उन अफवाहों को खारिज किया था जिसमें कहा जा रहा था कि रामनवमी के बाद मंदिर के पूर्ण होने तक मंदिर को साधारण भक्तों के लिए बंद कर दिया जाएगा। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद ही इसे खोला जाएगा। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया था कि किसी भी सूरत में मंदिर को बंद नहीं किया जाएगा। सामान्य तरीके से भक्तों को दर्शन होते रहेंगे। 
विज्ञापन


राम नवमी की तैयारियां पूरी 
नृर्पेंद्र मिश्र ने बताया कि रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को 12:16 पर सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक 4 से 5 तक मिनट करेंगी। महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की जा रही है, ट्रस्ट मिलकर कार्य कर रहा है। वैज्ञानिक भी जुटे हुए हैं कि वह सफल हों, हम लोग पूरी तरह प्रयासरत हैं। कहा कि रामनवमी मेले की व्यवस्था जिला प्रशासन करता है। जिला प्रशासन के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी भी आश्वस्त हैं कि रामनवमी में जो श्रद्धालु आएंगे उनको सुविधाजनक ढंग से भगवान रामलला के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर के परकोटे में निर्माण के लिए पत्थर की आवश्यकता होगी। श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। मंदिर का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी बात की दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

Trending Videos

जन्मोत्सव पर भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे रामलला

Ayodhya: Grand Ram temple to be completed by December 2024, Trust President announced
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth

 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुराने फैसले को संशोधित करते हुए केवल रामजन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अपने जन्मोत्सव के दिन रामलला तड़के 3:30 से रात 11 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया रामनवमी महोत्सव के दौरान मंगला आरती के बाद ब्रह्म मुहूर्त में अति प्रातः 3:30 बजे से अभिषेक, श्रृंगार एवं दर्शन साथ-साथ चलते रहेंगे। श्रृंगार आरती प्रातः पांच बजे होगी। भगवान को भोग लगाने के समय पर अल्प काल के लिए पर्दा डाला जाएगा। रात 11 बजे तक दर्शन का क्रम चलता रहेगा। इसके बाद परिस्थिति अनुसार भोग एवं शयन आरती होगी।

रामनवमी पर शयन आरती के बाद मंदिर निकास मार्ग पर प्रसाद मिलेगा। दर्शनार्थी अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े बैग एवं प्रतिबंधित सामग्री मंदिर से दूर सुरक्षित रखकर आएं तो दर्शन में सहूलियत मिलेगी। वीआईपी दर्शन पर रोक एक दिन बढ़ा दी गई है। अब 19 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। सुगम दर्शन पास, वीआईपी दर्शन पास, मंगला आरती पास, श्रृंगार आरती पास एवं शयन आरती पास नहीं बनेंगे। सुग्रीव किला के नीचे, बिड़ला धर्मशाला के सामने, श्री रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से यात्री सेवा केंद्र बनाया गया है, जिसमें जन-सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां श्रद्धालुओं के बैठने से लेकर इलाज तक के इंतजाम हैं। मंदिर में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण नगर निगम क्षेत्र में 100 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed