फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya, Gorakhpur and Varanasi will be light up with solar energy.

UP : सौर ऊर्जा से रोशन होंगे अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी शहर, 25 लाख घरों में होगी संयंत्रों की स्थापना

Fri, 21 Jun 2024 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jun 2024 12:16 AM IST
सार

सोलर सिटी कार्यक्रम के तहत अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी शहरों की कुल विद्युत खपत का 10 प्रतिशत सौर ऊर्जा से करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Ayodhya, Gorakhpur and Varanasi will be light up with solar energy.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी शहर सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए बुधवार को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम अयोध्या में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, नगर निगम गोरखपुर में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट एवं सोलर स्ट्रीट लाइट तथा नगर निगम वाराणसी में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर ट्री एवं वॉटर किऑस्क की स्वीकृति प्रदान करने के साथ अन्य प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति दी गई।

विज्ञापन


सोलर सिटी कार्यक्रम के तहत अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी शहरों की कुल विद्युत खपत का 10 प्रतिशत सौर ऊर्जा से करने का लक्ष्य है। अयोध्या सोलर सिटी के सरयू नदी के तट पर स्थापित हो रहे 40 मेगावाट सोलर पावर प्लांट में से 14 मेगावाट की स्थापना हो चुकी है। शेष 26 मेगावाट का कार्य प्रगति पर है। इसी तरह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अयोध्या को 50000, गोरखपुर को 75000 और वाराणसी को 75000 का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए नगर निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक किलोवाट के सोलर संयंत्र पर केंद्र से 30 हजार और राज्य से 15 हजार का अनुदान है। दो किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार और राज्य से 30 हजार, तीन किलोवाट पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार एवं तीन किलोवाट से अधिक के संयत्र लगवाने पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed