फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Four men did padyatra to arrive Ayodhya.

Ayodhya: हजार किलोमीटर पैदल चलकर रामलला तक पहुंचे चार युवा, कारसेवकपुरम में किया गया अभिनंदन

Mon, 06 May 2024 06:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 May 2024 06:26 PM IST
सार

श्रीरामलला का दर्शन करने के लिए चार युवा कोलकाता व झारखंड से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे। कारसेवकपुरम में उनका स्वागत किया गया।
 

विज्ञापन
Ayodhya: Four men did padyatra to arrive Ayodhya.
रामलला का दर्शन करने पहुंचे युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम लला को पूजने वाले भी अलग ही हैं। कोई हवाई जहाज से आकर दर्शन के बाद रात तक वापस हो लेता है तो कोई युवा सप्ताहांत में छुट्टी के दिन दोपहिया से ही दिल्ली से सुबह चलकर दोपहर तक पहुंचने के बाद दर्शन, सरयू आरती में शामिल होकर अगली सुबह फिर वापस हो जाता है। कोई ऐसा भी है जो पैदल अयोध्या पहुंच रहा है। ऐसे चार युवा एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय कर रविवार को कारसेवकपुरम पहुंचे हैं। इसमें दो कोलकाता और दो झारखंड से हैं।

विज्ञापन


झारखंड के गिरिडीह से विराट सिंह और राहुल चौहान धनबाद से पैदल-पैदल कारसेवकपुरम अयोध्या पहुंचे। कारसेवकपुरम के प्रभारी शिवदास सिंह ने उनके जलपान, भोजन और विश्राम का प्रबंध किया। ये दोनों युवा प्रतिदिन तीस किलोमीटर की औसत से लगभग 950 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीराम लला का दर्शन करने पहुंचे हैं। ये पिछले माह 5 अप्रैल को निकले थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी का इंडी गठबंधन पर निशाना, बोले- रामद्रोह और राष्ट्रद्रोह कांग्रेस के डीएनए में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री ने गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- रायबरेली में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी


इसी तरह कोलकाता के सुबीर मंडल और बापना मंडल 35 दिनों में लगभग 1200 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके अयोध्या पहुंचे हैं। पूरे रास्ते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इन पदयात्रियों के भोजन विश्राम का ध्यान रखा और थोड़े से प्रयास से समन्वय करके चारों युवाओं को एक साथ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed