फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Flag pole installed in Ram Mandir, now the height of the temple has become 203 meters; The flag is 42

अयोध्या: राम मंदिर में ध्वज दंड स्थापित, अब 203 मीटर हो गई है मंदिर की ऊंचाई; 42 फीट ऊंचा है ध्वज दंड

Tue, 29 Apr 2025 06:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: 161 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर विधि विधान पूर्वक 42 फीट का दंड स्थापित किया गया। इस दंड के लगने के बाद अब मंदिर की ऊंचाई 203 मीटर हो गई है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Flag pole installed in Ram Mandir, now the height of the temple has become 203 meters; The flag is 42
राम मंदिर में ध्वज दंड स्थापित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 रामनगरी एक बार फिर ऐतिहासिक लम्हे की साक्षी बनी। वैशाख शुक्ल द्वितीया तिथि पर मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन दिन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा दिव्य ध्वज दंड विधिवत प्रतिष्ठित किया गया। ध्वज दंड लेकर अब मंदिर की कुल ऊंचाई 203 फीट हो गई है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के अनुसार ध्वज दंड 42 फीट ऊंचा है । इसे स्थापित करने की प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर आठ बजे पूरी हुई। शंखनाद और वेद मंत्रों की गूंज के बीच यह ध्वज दंड मंदिर के शिखर पर स्थापित हुआ तो जैसे संपूर्ण अयोध्या की आत्मा श्रीराम के जयघोष से आकाश को स्पर्श कर गई। शिखर कलश समेत मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। अब इसमें 42 फीट का ध्वज दंड भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि ध्वज दंड की स्थापना केवल एक रस्म नहीं थी। यह उन असंख्य आंखों की आंसुओं में बसी श्रद्धा का उत्तर था, जो पीढि़यों से इस पल का इंतजार कर रहीं थीं। आज जब ध्वज प्रभु राम के मंदिर के शिखर पर लहराया तो हर भक्त का ह्रदय भी गर्व से भर उठा। यह केवल एक धातु का स्तंभ नहीं है, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था, श्रद्धा और स्वाभिमान का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर में ब्रह्मांड की ऊर्जा पहुंचाने का एंटीना है ध्वज दंड

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में ब्रह्मांड की भी ऊर्जा पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रकार का धर्म ध्वज दंड निर्मित कराया गया है। यह एक अनोखा एंटीना होता है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक ले जाता है। तेज हवा में पताका इधर-उधर न हिले इसको लेकर इंजीनियरों ने खास संरचना की। उसी डिजाइन के अनुरूप ध्वज दंड निर्मित हुआ है।

ध्वज दंड की खास बातें

- चौड़ाई- 9़ 5 इंच, ऊंचाई- 42 फीट, वजन- 5़ 5 क्विंटल
- अहमदाबाद में 40 कारीगरों ने नौ माह में तैयार किया
- कांस्य से तैयार की गई है ध्वज दंड की संरचना
- आंधी-तूफान से सुरक्षित रहेगा ध्वज दंड


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed