{"_id":"68bd60ecadcb5180600e3c10","slug":"ayodhya-due-to-lunar-eclipse-the-doors-of-ram-mandir-and-hanumangarhi-are-closed-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद, कल सुबह श्रद्धालुओं को मिल सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद, कल सुबह श्रद्धालुओं को मिल सकेंगे दर्शन
Sun, 07 Sep 2025 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:09 PM IST
सार
अयोध्या में चंद्रग्रहण के चलते राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब भक्तों को सोमवार सुबह ही दर्शन मिल पाएंगे। इसके पहले भगवान के विग्रह को सरयू के जल से स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंद्र ग्रहण के चलते श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य सभी मठ मंदिरों के कपाट रामभक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण रविवार रात 9:57 बजे लगेगा और ग्रहण काल रात 1:27 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
ऐसे में चंद्र ग्रहण के चलते ठीक नौ घंटे पहले सूतक लग गया और दोपहर 12:30 बजे के बाद राम जन्मभूमि के साथ हनुमानगांधी और अयोध्या के सभी मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए हैं। अब चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह मंदिरों को सरयू जल से धोया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - CM Yogi ने अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्यता व क्षमता के आधार पर नौकरी देना हमारी प्राथमिकता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती घोटाले में नया खुलासा, एक पद पर छह-छह लोगों ने ली नौकरी; 9 साल से मची लूट
भगवान के विग्रह को सरयू जल से स्नान कराया जाएगा। सुबह की मंगला और श्रृंगार आरती के बाद रामभक्तों के लिए राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी समेत सभी मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन