फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Double decker buses will run, there will be direct bus service from every city of UP before and after

अयोध्या: चलेंगी डबल डेकर बसें, होली के पहले और बाद में यूपी के हर शहर से होगी डायरेक्ट बस सेवा

Sat, 24 Feb 2024 06:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

Double decker buses Ayodhya: परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि रामनगरी से गोरखपुर, लखनऊ, काशी व प्रयागराज के ई-बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
Ayodhya: Double decker buses will run, there will be direct bus service from every city of UP before and after
अयोध्या में डबल डेकर बसें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही डबल डेकर बसों का संचालन शुरू होगा। इससे यहां पर आवागमन के संसाधनों को और विस्तार मिलेगा। रामनगरी से गोरखपुर, लखनऊ, काशी और प्रयागराज के लिए ई-बस सेवा शुरू होगी। होली पर्व के मौके पर चार दिन पहले से चार दिन बाद तक पूरे प्रदेश में स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री सिंह ने शनिवार को एक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश-विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रोजाना दो से चार लाख तक रामभक्त यहां आ रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने यहां पर आवागमन की बेहतर व्यवस्था देने के सभी प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी यही मंशा है कि रामनगरी में नागरिक परिवहन व्यवस्था ऐसी हो जो अन्य महानगरों के लिए नजीर बने।
विज्ञापन


राज्यमंत्री के अनुसार देश के विभिन्न प्रांतों से आस्था स्पेशल ट्रेनों से आ रहे रामभक्तों के लिए रेलवे स्टेशनों पर 250 ई-बसें लगाई गई हैं। इन बसों से रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को टेंट सिटी तक पहुंचाया जा रहा है। फिर उन्हें दर्शन कराने के लिए टेंट सिटी से राम मंदिर के करीब तक पहुंचाने का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में 350 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम के धाम में किसी भी यात्री को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की सुनामी में बह जाएंगे विपक्षी दल
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा पहले भी गठबंधन कर चुके हैं। सपा व बसपा भी एकजुट हुए थे। कोई ऐसा दल नहीं बचा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गठबंधन न किया हो। इसके बावजूद मोदी लहर को ये लोग कभी नहीं रोक पाए। इस बार तो मोदी की सुनामी बहेगी, जिसमें सभी विपक्षी दल बह जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी स्वयं अपनी सीट छोड़कर केरल भाग गए थे। इस बार उनकी माता जी जो यूपी से कांग्रेस की एकमात्र सांसद थीं, वे भी रायबरेली छोड़कर राज्यसभा के लिए राजस्थान चली गईं। जो नेता खुद मैदान छोड़कर भाग जाएगा वो अपने समर्थकों को कैसे जीता पाएगा। मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार में यूपी में 80 में से 80 सीटें भाजपा ही जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed